Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सियासी हलचल के बीच Linda Yaccarino ने छोड़ा एलन मस्क का साथ, X के CEO पद से दिया इस्तीफा

Linda Yaccarino ने एलन मस्क की कंपनी X (पूर्व में ट्विटर) से इस्तीफा दे दिया है. लिंडा ने जून 2023 को X की CEO बनी थीं. एलन मस्क ने 12 मई 2023 को उनकी नियुक्ति का ऐलान किया था.

Linda Yaccarino Resign From X

Linda Yaccarino

Linda Yaccarino Resign From X: एक ओर अमेरिका में सियासी गरमाहट तो लेकर एलन मस्क चर्चा और विवादों में है. पिछले कुछ समय से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी अनबन की खबरें आम हैं. इस बीच एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स की सीईओ लिंडा याकारिनो ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा की, लेकिन इसके पीछे का कारण नहीं बताया. याकारिनो ने मस्क के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने एक्स को एक एवरीथिंग ऐप में बदलने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी थी. याकारिनो के इस्तीफे ने उद्योग जगत में कई लोगों को चौंका दिया है.

याकारिनो ने x में अपना कार्यभार साल 2023 में संभाला था. उनके नाम की घोषणा खुद एलन मस्क ने की थी. अभी तक उनके उत्तराधिकारी की घोषणा नहीं की गई है, जिससे आगे की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है. उद्योग जगत में लोग अब इसकि चर्चा करने लगे हैं कि मस्क अब किस पर भरोसा जताएंगे.

2 साल पद में रहने के बाद छोड़ा

लिंडा ने बुधवार को अपने इस्तीफे की पुष्टि की है. उन्होंने दो साल तक इस पद पर रहने के बाद पद छोड़ा. वह 59 साल की उम्र CEO बनी थीं. अब 61 साल की उम्र में उन्होंने एक्स पर अपने इस्तीफे की घोषणा की लेकिन कोई कारण नहीं बताया. उन्होंने कहा कि मैं मस्क की बेहद आभारी हूं. मुझे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करने, कंपनी का कायाकल्प करने और एक्स को एवरीथिंग ऐप में बदलने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी.

ये भी पढ़ें: मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत के स्पेस रेगुलेटर से मंजूरी मिली, जल्द शुरू हो सकती हैं सेवाएं

कौन हैं लिंडा याकारिनो?

लिंडा ने पेन स्टेट यूनिवर्सिटी से लिबरल आर्ट्स में डिग्री प्राप्त की है. उनकी शादी क्लाउड पीटर माद्राजो से हुई है, और दोनों न्यूयॉर्क में रहते हैं. वे दोनों इतालवी मूल के हैं. लिंडा याकारिनो NBC यूनिवर्सल मीडिया LLC में ग्लोबल ऐडवर्टाइजिंग एंड पार्टनरशिप्स की चेयरमैन रह चुकी हैं. उन्होंने 2011 में कंपनी में शामिल होने के बाद वन प्लेटफॉर्म बनाया, जिसने प्रीमियम वीडियो ईकोसिस्टम को बदल दिया. यह प्लेटफॉर्म विज्ञापनदाताओं को सभी स्क्रीन और फॉर्मेट में दर्शकों तक पहुंचने में मदद करता है. लिंडा को एपल और गूगल जैसे ब्रांड्स के साथ वाणिज्यिक साझेदारी के लिए जाना जाता है. उन्हें फॉर्च्यून और फोर्ब्स जैसे प्रकाशनों द्वारा प्रभावशाली और शक्तिशाली महिला के रूप में मान्यता दी गई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital