Urdu Conclave 2026

दिल्ली में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, मृतक के साथियों ने आरोपियों के ठिकाने पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में 21 साल के युवक सूरज की सरेराह चाकुओं से हत्या कर दी गई. परिजनों ने पुरानी रंजिश का आरोप लगाया और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए. हत्या के बाद गोलीबारी से फैली दहशत, गैंगवार की आशंका गहराई.

Sultanpuri Murder
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

सुल्तानपुरी, दिल्ली | मुकेश राणा


Knife Attack in Delhi: दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना इलाके में सरेराह युवक की चाकुओं से गोद कर हत्या, पीड़ित पक्ष का आरोप आपसी पुरानी रंजिश के चलते की गई युवक की हत्या, मृतक युवक की पहचान सूरज 21 साल के रूप में हुई, महज 1 माह पहले ही हुई थी मृतक की शादी, पीड़ित पक्ष ने उठाये पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, परिजनों का थाने पर हंगामा, मृतक पर हमले के बाद पीड़ित पक्ष के लोगो पर आरोपियों के घर के पास करीब दर्जनभर से ज्यादा गोलियां चलाकर लोगों को धमकाने का आरोप, सुल्तान पूरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी। गेंगवार की प्रबल आशंका, आधिकारिक पुष्टि नहीं.

सरेआम चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या

देश की राजधानी दिल्ली में क्राइम एक बार फिर से अपने पैर पसार रहा है, जहां हत्या, लूट, स्नैचिंग और गोलियां चलने जैसी घटनाएं अब आम हो गयी है और राजधानी में बदमाश बेखोफ हो कर लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे है. इसी कड़ी में बीते कल यानी बुधवार रात को दिल्ली के बाहरी जिला अंर्तगत सुल्तान पूरी थानां एरिया में कुछ लोगो ने सरेआम बीच सड़क पर युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. मृतक युवक की पहचान सूरज 21 साल के रूप में हुई जोकि सुल्तानपुरी का ही रहने वाला है.

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

मृतक के पिता ने बताया कि आरोपियों से उनकी कई साल पुरानी रंजिश चल रही है. और इससे पहले भी दोनों पक्षो में कई बार मारपीट जैसी घटनाएं हो चुकी है और आज 4-5 हमलावरों ने सुल्तानपुरी में निर्मल हॉस्पिटल के पास बीच सड़क पर सरेआम उनके बेटे सूरज को चाकुओं से गोदकर मोत के घाट उतार दिया है. वहीं मृतक के परिजनों से पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किए और थाने के बाहर घेराव कर हंगामा भी किया.

परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप

युवक की हत्या से गुस्साए मृतक के साथियों ने आरोपियों के घर के पास जमकर हंगामा किया और आरोप है कि उन्होंने बदला लेने के लिए करीब एक से डेढ़ दर्जन ताबड़तोड़ गोलियाँ चलाई हालांकि गनीमत रही कि गोली किसी को नही लगी, लेकिन अब इलाके में डर और दहशत के मोहोल के साथ साथ हल्का तनाव का माहौल है जिससे देखते हुए आरोपियों के घर के पास जहां मृतक के साथियों ने गोलियां चलाई हैं वहां फिलहाल पुलिस का पहरा है. यहां मोके पर मौजूद चश्मदीद महिलाओं और स्थानीय निवासियों ने बताया कि मृतक पक्ष के लोगो ने उनसे हाथापाई भी की और गोली मारने की धमकियां भी दी.

स्थानीयों का दावा– गैंगवार चल रहा है

इलाके में हुई इस सनसनीखेज घटना के बाद स्थानीय लोगो ने बताया कि ये दो गुटों में एक प्रकार से गैंगवार है. जोकि इलाके में वर्चस्व के लिए काफी समय से चल रही है. हालांकि गैंगवार जैसी किसी बात की कोई आधिकारिक पुष्टि पुलिस की तरफ से अभी तक नही की गई है.

पुलिस की तफ्तीश जारी

वहीं घटना की सूचना के बाद थाने के SHO, एसीपी और अन्य पुलिस कर्मियों समेत जिले के कप्तान डीसीपी भी मौके पर पहुँचे लेकिन उन्होंने मीडिया को कोई बयान आदि नही दिया. बरहाल सुल्तानपुरी थानजे पुलिस जे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है. और कुछ लोगो को हिरासत के लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

  • भारत एक्सप्रेस 


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read