Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नाक से ड्रग्स ली…फिर लहराई पिस्टल, कौन है ये महिला? सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Woman Taking Drug Video Viral: सोशल मीडिया पर एक महिला के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में महिला कथित तौर पर नशीला पदार्थ लेती दिखाई दे रही है, जबकि दूसरे वीडियो में वह पिस्टल के साथ नजर आ रही है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है.

amanjeet-kaur-viral-video-drugs-pistol-waving-woman-delhi-hari-nagar

नाक से ड्रग्स ली...फिर लहराई पिस्टल, कौन है ये महिला?

Woman Taking Drug Video Viral: सोशल मीडिया पर एक महिला के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में महिला कथित तौर पर नशीला पदार्थ लेती दिखाई दे रही है, जबकि दूसरे वीडियो में वह पिस्टल के साथ नजर आ रही है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है.

पहले वीडियो में महिला एक कार के अंदर बैठी दिखाई देती है. वीडियो में वह मोबाइल फोन पर रखे सफेद पाउडर जैसे पदार्थ को नाक से लेती नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह कोकीन या कोई अन्य ड्रग हो सकता है. हालांकि वायरल वीडियो में दिख रही गतिविधियों की पुष्टि नहीं हो पाई है.

वीडियो देखने वाले कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर महिला इतनी बेफिक्री से कैमरे के सामने ऐसा कैसे कर रही है. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वहीं दूसरा वीडियो किसी पार्टी का बताया जा रहा है. इसमें महिला हाथ में पिस्टल लेकर दिखाई देती है और कथित तौर पर फायर करने की कोशिश करती नजर आती है. हालांकि वीडियो में गोली चलने की पुष्टि नहीं होती है.

दोनों वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कई यूजर्स इसे कानून का मजाक बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग पुलिस को टैग कर पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं.

दिल्ली की अमनजीत कौर है महिला

सूत्रों के अनुसार महिला की पहचान अमनजीत कौर के रूप में की जा रही है, जो पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके की रहने वाली बताई जा रही है. हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक पहचान को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें- पंडित धीरेंद्र शास्त्री का पर्चा निकला झूठा, झांसी के दंपती का दावा- शिकायत की तो मंच से भगा दिया

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, उसमें दिख रही महिला की पहचान और वीडियो में नजर आ रही गतिविधियों की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि वीडियो में किए जा रहे दावे कितने सही हैं और मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital