Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले पर CM मोहन यादव ने जताया दुख; मुआवजे का किया ऐलान

MP Firecracker Factory Blast Matter: MP के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह अचानक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ. धमाके होते ही फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है.

पटाखा फैक्ट्री हादसा

पटाखा फैक्ट्री हादसा

MP Firecracker Factory Blast Matter:  मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे एक कथित पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से इलाके में सनसनी फैल गई है. विस्फोट में कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में अभी तक तीन मजदूरों की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर रुप से झुलस गए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. विस्फोट इतना तेज था कि शवों के टुकड़े दूर तक जा गिरे घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए हैं. वहीं इस मामले पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने दुख जताते हुए जांच और मुआवजे का ऐलान किया है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुआवजे का किया ऐलान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले पर इस गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की है. उन्होंने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. पूरे मामले की जांच के सख्त निर्देश दिए हैं. ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए.

यह भी पढ़ें:  Ghaziabad Police Encounter: पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी के पैर में लगी गोली; तीन आरोपी गिरफ्तार

धमाके के बाद से इलाके में दशहत का माहौल

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह अचानक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ. धमाके होते ही फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना भयकंर था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, शवों के टुकड़े दूर- दूर जा गिरे. भीषण हादसे के बाद से आसपास के इलाकों में दशहत का माहौल है. पुलिस इस मामले की अलग- अलग एंगल से जांच कर रही है.

  • भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital