Bharat Express DD Free Dish

Bihar: पटना में चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो सवार ने तीन पुलिसकर्मियों को कुचला, इलाज के दौरान महिला कॉस्टेबल की मौत

देर रात अटल पथ पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी. तभी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बैरिकेडिंग तोड़ते हुए पुलिस कर्मियों को टक्कर मार दिया. हादसे में एक एएसआई और दो कॉस्टेबल घायल हो गए.

Patna

चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों को मारी टक्कर.

बिहार की राजधानी पटना (Patna) में बुधवार की देर रात श्रीकृष्णापुरी थाना इलाके में स्थित अटल पथ पर बड़ा हादसा हो गया. वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बैरिकेडिंग तोड़ते हुए पुलिस कर्मियों को टक्कर मार दी, जिसमें एक दारोगा और दो कॉस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई.

चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों को मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात अटल पथ पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी. तभी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बैरिकेडिंग तोड़ते हुए पुलिस कर्मियों को टक्कर मार दिया. हादसे में एक एएसआई और दो कॉस्टेबल घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली.

इलाज के दौरान महिला कॉस्टेबल की मौत

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान एक महिला कॉस्टेबल की मौत हो गई. पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच में जुट गई है. कार के नंबर से मालिक का पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- चचेरी बहन के प्यार में पागल भाई ने उसके ब्वॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, मां-बाप ने शव को फ्रीजर में छिपाया, फिर ऐसे खुला राज

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि शहर में अलर्ट जारी कर दिया है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. इसके साथ ही टोल प्लाजा पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है. जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read