Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नशीली चाय, कुदाल का वार, 1 कत्ल और 3 किरदार…, कानपुर में बेवफा बीवी ने प्रेमी संग मिलकर पति को दफनाया, 10 महीने बाद खुला खौफनाक राज

Kanpur News: कानपुर में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर एक ऐसा खौलफनाक खेल खेला जिसने रिश्तों पर से भरोसा हटा दिया. नशीली चाय, कुदाल से वार और फिर घर के पीछे लाश को दफना दिया. ये राज 10 महीने तक मिट्टी में दबा रहा. लेकिन पुलिस ने इस कत्ल को बेनकाब कर दिया.

Kanpur News

Kanpur News: कानपुर के पनकी इलाके में 10 महीने से लापता 50 वर्षीय शिवबीर सिंह का शव एक दर्दनाक साजिश के बाद बरामद हुआ. यह मामला विवाह, भरोसा और अवैध संबंधों की वजह से हुई हत्या का है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है.

क्या था पूरा मामला?

कांड की शुरुआत 1 नवंबर 2024 से हुई, जब शिवबीर अचानक घर से गायब हो गए. उनकी पत्नी लक्ष्मी ने मोहल्ले और रिश्तेदारों को बताया कि उनका पति रोजगार के सिलसिले में गुजरात चला गया है. शुरू में किसी ने शक नहीं किया, लेकिन समय के साथ शिवबीर का कोई संपर्क नहीं हुआ और लक्ष्मी बच्चों की बात टालने लगी.

पुलिस जांच में खुलासा

19 अगस्त 2024 को शिवबीर की मां सावित्री देवी ने सचेंडी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. जांच में पुलिस ने पाया कि लक्ष्मी और उसके भांजे अमित सिंह के बीच अवैध संबंध थे. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

हत्या की भयावह साजिश

लक्ष्मी और अमित ने कबूलनामे में बताया कि उन्होंने मिलकर शिवबीर की हत्या की. घटना वाली रात, लक्ष्मी ने शिवबीर की चाय में नशीली दवा मिलाई, जिससे वह बेहोश हो गया. इसके बाद अमित ने कुदाल से उसके सिर पर वार किए और जब हल्की सांसें बची थीं, तो लक्ष्मी ने वार करके उसकी जान ले ली.

ये भी पढ़ें: Delhi Crime News: दिल्ली में खौफनाक वारदात, सीने में धंसे चाकू लेकर थाने पहुंचा 15 साल का छात्र, तीन नाबालिग गिरफ्तार

शव को दफनाने का तरीका

हत्या के बाद दोनों ने शव को घर के पीछे वाले आंगन में दफना दिया और नमक डालकर तेज गलने की कोशिश की. यह काला सच 10 महीने तक मिट्टी में दबा रहा. पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर खुदाई कर शव बरामद किया. शिवबीर का शव एक बनियान और लॉकेट से पहचाना गया. कॉल डिटेल रिकॉर्ड और पड़ोसियों की गवाही से भी लक्ष्मी और अमित के अवैध संबंध और हत्या की साजिश की जानकारी हुई. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच जारी है.

मेरठ और इंदौर की वैवाहिक हत्याओं से जोड़ा गया मामला

कानपुर का यह मामला मेरठ और इंदौर की हाल की वैवाहिक हत्याओं से जुड़ गया है. मेरठ में मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने अपने पति को नीले ड्रम में डालकर मार डाला था. इंदौर में सोनम रघुवंशी ने शादी के कुछ ही दिनों बाद अपने पति राजा की हत्या करवाई थी. यह घटनाएं वैवाहिक विश्वास और लालच के कारण हो रहे अपराधों की गंभीरता को दर्शाती हैं और समाज के लिए चेतावनी हैं कि सतर्कता और सुरक्षा की जरूरत है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital