Bharat Express DD Free Dish

गोल्डी बराड़ गैंग को बड़ा झटका! कपिल शर्मा के कैफे फायरिंग का आरोपी बंधु मान सिंह सेखों दिल्ली से गिरफ्तार

Bandhu Maan Singh Sekhon Arrest: कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के KAP’s कैफे पर फायरिंग करने के मामले में शामिल मुख्य शूटर बंधु मान सिंह सेखों को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. वह कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग कर भारत भाग आया था.

Bandhu Maan Singh Sekhon Arrest

Bandhu Maan Singh Sekhon Arrest: कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के KAP’s कैफे पर फायरिंग करने के मामले में शामिल मुख्य शूटर बंधु मान सिंह सेखों को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. वह कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग कर भारत भाग आया था. सेखों गैंगस्टर और मोस्ट वांटेड गोल्डी बराड़ से जुड़ा हुआ बताया जाता है.

गिरफ्तार आरोपी बंधु मान सिंह सेखों कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी था. यह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी जुड़ा हुआ बताया जाता है. इंटरनेशनल सिंडिकेट का पर्दाफाश करने के मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच की यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.

Bandhu Maan Singh

ब्रिटिश कोलंबिया में स्थित है कैफे

कपिल शर्मा का KAP’s कैफे कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में स्थित है. जिसपर जुलाई और अगस्त के महीने में दो बार फायरिंग की गई. जिसके बाद मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने पोस्ट कर इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी. गोल्डी ढिल्लों को लॉरेंस बिश्नोई का खास बताया जाता है.

Bandhu Maan Singh Sekhon

गोल्डी ढिल्लों ने ली थी जिम्मेदारी

कैफे पर फायरिंग के बाद गोल्डी ढिल्लों ने पोस्ट में लिखा था कि ” वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह, आज जो (Kaps Caffe, सरे) में तीन बार फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं. हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है. जिनसे हमारा झगड़ा है, वो हमसे दूर रहें. जो लोग अवैध (दो नंबर का) काम करते हैं, लोगों से काम करवा कर पैसे नहीं देते, वो भी तैयार रहें. जो भी बॉलीवुड में धर्म के खिलाफ बोलते हैं, वो भी तैयार रहें, गोली कहीं से भी आ सकती है. वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह.”

ये भी पढ़ें- आज कर्नाटक के उडुपी मठ का पीएम मोदी करेंगे दौरा, कनकना किंदी के लिए ‘कनक कवच’ का करेंगे अनावरण

कनाडा के संसद में हुई थी चर्चा

कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई. कनाडा के संसद तक में इसपर चर्चा की गई. कपिल शर्मा ने इस फायरिंग की घटना पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि जितनी बार फायरिंग हुई उतनी ही बार बड़ी ओपनिंग भी हुई. मुझे भारत में कभी भी डर नहीं लगा है. मैं यहां सुरक्षित महसूस करता हूं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read