Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मेरठ में प्रेम प्रसंग के शक में 12वीं कक्षा छात्रा की हत्या, दो मामा और ममेरा भाई गिरफ्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में बहादुरपुर गांव के रजवाहे से 12वीं की छात्रा की सर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई. प्रेम प्रसंग के शक में दो मामा और ममेरा भाई हिरासत में है.

Meerut girl murder
Edited by Akansha

मेरठ के परतापुर थाना इलाके के बहादुरपुर गांव के रजवाहे में एक युवती की सर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने युवती की शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि इससे पहले फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल भी की लेकिन शाम होते-होते पुलिस ने युवती की पहचान भी कर ली है. युवती की पहचान दौराला निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवती कल दोपहर से लापता थी लेकिन आज दोपहर में उसका शव रजवाहे से बरामद हुआ. फिलहाल पुलिस छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करा कर कानूनी कार्रवाई में लगी है.

पुलिस को एक युवती की लाश मिलने की मिली थी सूचना

मेरठ में हुई इस सनसनीखेज हत्याकांड पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आज परतापुर पुलिस को एक युवती की सर कटी लाश मिलने की सूचना मिली थी जिसके बाद थाना पुलिस ने फॉरेसिंक टीम के साथ जांच पड़ताल शुरू की तो सामने आया की युवती के हाथ पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था पुलिस ने उस नम्बर पर कॉल की तो वह युवती की पहचान उजागर हो गई.

दो मामा और एक ममेरा भाई गिरफ्तार

युवती के हाथ पर लिखा नम्बर उसके प्रेमी का बताया जा रहा है. जानकारी लड़के का मिला इसके बाद पुलिस टीम को छात्रा के गांव भेजा गया तो वहां से तीन लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है. शक के आधार पर हिरासत में लिए गए तीन लोगों में छात्रा के दो मामा और एक ममेरा भाई है.

प्रेम प्रसंग के शक में 12वीं की छात्रा की सर काटकर हत्या

पुलिस के पास अबतक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक परिजनों को शक था कि उनकी बेटी का एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग है जिसको लेकर दोनों मामा और ममेरे भाई ने मिलकर 12वीं कक्षा की छात्रा की गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी और उसका सर धड़ से अलग कर कहीं दूर फेंक दिया जिससे लड़की की पहचान न हो पाए. पुलिस टीम छात्रा के सर की तलाश में जुटी हुई है फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital