Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

क्राइम

Major Spy Bust: गाजियाबाद जासूसी कांड में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. 9 और संदिग्ध आतंकी गिरोह के सदस्य पकड़े गए हैं. इनमें पांच नाबालिग भी शामिल हैं. सभी पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं से संपर्क में थे.

Nashik Astrologer Arrest: महाराष्ट्र के नासिक से ज्योतिष की आड़ में एक महिला के साथ रेप करने वाले एक ज्योतिषाचार्य को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान अशोक खरात के रूप में हुई है. वह बहुत ही प्रभावशाली और पहुंच वाला व्यक्ति है.

महाराष्ट्र के गोंदिया में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी अयान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद स्थानीय संगठनों में आक्रोश है और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया.

Motihari Encounter News: मोतिहारी के चकिया में पहले कुंदन ठाकुर ने बिहार पुलिस STF को लोकेशन देकर बुलाया और घात लगाकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी कुंदन ठाकुर और उसका सहयोगी प्रियांशु दुबे मारे गए.

मध्यप्रदेश के धार में आनंद चौपाटी इलाके में एक युवक का खून से सना शव मिलने से सनसनी फैल गई. शुरुआती जांच में मामला हत्या का लगा, लेकिन CCTV फुटेज में सामने आया कि युवक ने खुद को चाकू मारकर जान दी.

Chhattisgarh Hostel Pregnancy Case: छत्तीसगढ़ के एक हॉस्टल की 2 नाबालिग सहित 3 छात्राएं प्रेग्नेंट पाई गई हैं. शुरुआती रिपोर्ट में 5 महीने की प्रेगनेंसी की बात सामने आई है. मामला सामने आने के बाद राज्य में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

महाराष्ट्र के गडचिरोली में कर्ज के विवाद को लेकर एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. मृतक सचिन कोलूरवार पैसे लेने गया था, जहां आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया.

Varanasi Boat Iftar Party: वाराणसी में बोट पर सवार होकर गंगा नदी के बीच इफ्तार पार्टी करना विशेष समुदाय के लोगों को महंगा पड़ गया. पुलिस ने चिकन बिरयानी के अवशेष गंगा नदी में फेंकने के मामल में 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस पार्टी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में 28 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है.

Jodhpur Cyber Crime: जोधपुर में साइबर थाना पुलिस ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से 1.85 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

UP Tourism