Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

क्राइम

Bettiah Crime News: बेतिया से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बगीचे में किशोर और किशोरी का शव पेड़ से लटकता मिला. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को जानकारी दी गई.

Gwalior Honey Trap Case: ग्वालियर पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसा कर लोगों को लूटने वाली गैंग को दबोच लिया है. पड़ाव पुलिस ने एक महिला, उसकी बेटी, पति और दामाद को पकड़ा है. गैंग ने ग्वालियर में राजस्थान के कारोबारी को हानीट्रैप में फंसा कर 12 लाख रुपए के गहने लूटे थे.

Hamirpur Crime News: हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के सरसेड़ा माफ गांव में एक 20 वर्षीय युवती ने कथित रूप से मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया. परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Gwalior Crime News: ग्वालियर जिले के डबरा के देहात थाना क्षेत्र में एक युवती को टमटम सवार बदमाशों ने उसे बरगलाकर अपने साथ ले गए और सामूहिक रूप से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Purnia Rape Murder Case: बिहार के पूर्णिया में दरिंदों ने 45 साल की महिला के साथ रेप कर उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डालकर हत्या कर दी. यहीं नहीं हैवानों ने महिला के शव का हाथ-पैर बांधकर उसे पेड़ से लटका दिया. घटनास्थल से खून से सनी लकड़ी बरामद हुई है.

Salim Wastik Attack Case: EX-मुस्लिम और यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने के मामले में दूसरे आरोपी गुलफाम की मंगलवार को पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई. गुलफाम से पहले उसका भाई और इस मामले में मुख्य आरोपी जीशान भी यूपी पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया था.

MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में दिनदहाड़े एक महिला का अपहरण कर लिया गया. इको कार में बैठाकर महिला को अगवा किया गया था. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चंदेरी क्षेत्र से महिला को सकुशल बरामद कर लिया.

बिहार के बेगूसराय में एक महिला को उसके पति ने मोबाइल के व्हाट्सएप मैसेज के जरिए तीन तलाक दे दिया. जिसके बाद महिला न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रही है.

Meerut News: मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज बाजार में पत्नी के प्रेमी की सरेआम हत्या करने वाले आरोपी प्रदीप धीमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी दोनों हाथों में तमंचे लेकर पुलिस को धमकी दे रहा था.

Rajasthan News: जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके में एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. तलवार और डंडों से हमला किया गया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर जांच जारी है.

UP Tourism