Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्राइम

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में देर रात सिविल लाइन थाना पुलिस और तीन बदमाशों के बीच संधावली अंडरपास के पास मुठभेड़ हई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुए है.

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के भगवानपुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने अपने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी. बीच-बचाव करने आए दो भाई भी घायल हुए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Peeragarhi Murder Case: पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर केस: तांत्रिक कमरुद्दीन पहले चूड़ियां बेचता था, फिर तंत्र-मंत्र का धंधा शुरू किया. कई लोगों से ठगी की, अब पुलिस उसके नेटवर्क की जांच कर रही है.

महाराष्ट्र के कल्याण स्थित इराणी बस्ती में पिंपरी चिंचवड़ क्राइम ब्रांच और खडकपाड़ा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में पुणे का मोस्ट वॉन्टेड आरोपी गिरफ्तार किया गया. पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है.

बाराबंकी जिले में मुख्तार अंसारी के करीबी वकील शोएब उर्फ बॉबी की हत्या हो गई है. हमलावरों ने महज एक मिनट में उनकी कार पर अंधाधुंध फायरिंग की. शोएब अब वकील बन चुके थे लेकिन उनका पुराना आपराधिक इतिहास सामने आ रहा है.

मध्य प्रदेश के भोपाल में 33 वर्षीय महिला सिया का शव सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ. पुलिस ने बताया फिलहाल मुख्य आरोपी फरार है, जबकि उसके परिवार के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है.

भोपाल में समीर नाम के एक शादीशुदा शख्‍स ने महाराष्‍ट्र की युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया. युवती उसके पास भोपाल आ गई. बाद में उससे झगड़ा हुआ तो हत्‍या करके युवती को बक्से में बंद कर सेप्टिक टैंक में फेंक दिया. पुलिस ने 24 घंटे में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया.

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में शंकरपट प्रतियोगिता के लिए बैल जोड़ी लेकर जा रहे एक व्यक्ति को गाय तस्करी के शक में रोका गया. विवाद बढ़ने पर मारपीट और कार में तोड़फोड़ हुई. हालात काबू करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा.

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में जादू-टोने के शक में दो लोगों की हत्या कर दी गई. बीच-बचाव करने आई तीन महिलाएं घायल हुईं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र से लापता महिला को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है. महिला तांत्रिक के साथ गई थी और घर से सोने-चांदी के जेवर व नकदी ले गई थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital