दिल्ली के बादली में दिल दहला देने वाली वारदात, सनकी पति ने पत्नी और तीन मासूम बेटियों का गला रेता; आरोपी फरार
दिल्ली के सिरसपुर इलाके में बुधवार को एक घर के अंदर चार लाशें मिलने से सनसनी फैल गई. आरोपी मुनचुन केवट ने कथित तौर पर अपनी पत्नी अनीता और 7, 5 व 3 साल की अपनी ही बेटियों का गला रेत दिया. वारदात के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं.
प्यार का इंतकाम! जयमाला पहनाने वाली थी दुल्हन, आ धमका प्रेमी, फिर धायें-धायें, जानें बक्सर का खौफनाक मंजर
बिहार के बक्सर से एक बेहद चौका देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शादी में जयमाला की रस्म के दौरान स्टेज पर खड़ी दुल्हन को प्रेमी गोली मारकर फरार हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया. घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस आगे की जांच कर रही.
बिहार के नवादा में 8 माह की गर्भवती से चचेरे भैसुर ने किया दुष्कर्म, पंचायत में न्याय नहीं मिला तो थाने पहुंची पीड़िता
नवादा जिले में शौच के लिए गई एक गर्भवती महिला के साथ उसके ही रिश्तेदार ने हैवानियत की. पीड़िता का पति दिल्ली में मजदूरी करता है. घटना के बाद गांव में पंचायत बैठी लेकिन न्याय न मिलने पर महिला ने खुद नगर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया. आरोपी फिलहाल फरार है.
शहडोल में लेडी ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 730 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद
मध्यप्रदेश के शहडोल में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से 730 बोतल ऑनरेक्स नशीली कफ सिरप बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है.
बच्चों के वीडियो, डार्क वेब और 47 देश… बांदा में 10 साल तक होती रही 33 मासूमों से दरिंदगी, अदालत से पति-पत्नी को मौत की सजा
यूपी के बांदा में 10 साल तक 33 बच्चों का यौन शोषण होता रहा, एक दंपति ने उनके वीडियो डार्क वेब के जरिए 47 देशों में बेचे! अब POCSO कोर्ट ने पति-पत्नी को मौत की सजा सुनाई है. पढिए और समझिए कैसे हुआ दहला देने वाला कांड!
‘मैडम जहर’ का खेल खत्म! लॉरेंस गैंग की खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा पुलिस के शिकंजे में
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी महिला सदस्य खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है. गैंग के भीतर उसे मैडम जहर के नाम से जाना जाता था.
बलिया में सनसनी: लापता किन्नर की हत्या, घर से मिला शव; संदिग्ध युवक ने की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता 65 वर्षीय किन्नर रेखा का शव पॉलिथीन में लिपटा एक बक्से से बरामद हुआ. वहीं 25 वर्षीय रवि गुप्ता का शव घर की तीसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला.
Chhattisgarh News: स्कूल में दर्जनों बच्चों ने खुद काटीं कलाइयां, क्या सोशल मीडिया ट्रेंड के चलते स्टूडेंट्स में आया पागलपन? जांच शुरू
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सरकारी स्कूल के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने खुद को ब्लेड, पिन या कांटों से चोट पहुंचाई. कइयों की कलाइयां कट गईं. अब प्रशासन घटनाओं की जांच कर रहा है. जानिए पूरा मामला...
छत्तीसगढ़: धमतरी स्कूल में सनकी युवक का हमला, तीसरी कक्षा के छात्र को लाठी-डंडे से पीटा; पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी.
भाइयों को नहीं भाया बहन का प्रेम प्रसंग, सर्जिकल ब्लेड से कर दिया प्रेमी का बुरा हश्र; जानें लखनऊ का पूरा मामला
लखनऊ के खुशहालगंज में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ. युवक पर युवती के दो भाइयों ने हमला किया. घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.







