पुंछ में स्कूल से लौट रही नाबालिग से दरिंदगी, टैक्सी ड्राइवर और दोस्त ने 3 दिन बंधक बनाकर किया गैंगरेप, दोनों गिरफ्तार
Poonch Minor Gang Rape: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में कक्षा 7 की एक छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों के अनुसार, छात्रा के साथ एक टैक्सी चालक और उसके दोस्त ने कथित रूप से दुष्कर्म किया.
नोएडा में मोबाइल लूटकर खाते से निकालते थे पैसे, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार; 31 मोबाइल बरामद
Noida Crime News: आरोपियों ने सेक्टर-63 में एक युवक से मोबाइल लूटा था. आरोप है कि मोबाइल का पासवर्ड हासिल करने के बाद उन्होंने पीड़ित के बैंक खाते से करीब 93 हजार रुपये निकाल लिए. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.
मेरठ में पूर्व मंत्री की बंद मीट फैक्ट्री में डकैती, बदमाशों ने गार्डों को बंधक बनाकर लाखों का सामान लूटा
Meerut Meat Factory Robbery: मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की बंद मीट फैक्टरी में कथित डकैती का सनसनीखेज मामला सामने आया है. लोहिया नगर थाना क्षेत्र के अलीपुर स्थित अल फहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड में बदमाशों ने धावा बोलकर गार्डों को बंधक बनाया और लाखों रुपये का सामान लूट ले जाने का आरोप है.
ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, रेड में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां
Gwalior Crime News: ग्वालियर में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इंदरगंज सीएसपी रॉबिन जैन के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के एसटीएल स्पा सेंटर पर छापा मारा. वहां दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले. तलाशी के दौरान मौके से कई तरह की आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई.
हापुड़ के बदनौली खूनी संघर्ष के बाद इंस्पेक्टर और सीओ सिटी हटाए गए, चौकी इंचार्ज-सिपाही सस्पेंड
Hapur Badnauli Clash: हापुड़ के बदनौली में बाइक टकराने के विवाद के बाद हुए खूनी संघर्ष मामले में पुलिस महकमे पर बड़ी कार्रवाई हुई है. पुलिस की कार्यशैली और लापरवाही पर सवाल उठने के बाद इंस्पेक्टर मनीश चौहान को हटा दिया गया, जबकि सीओ सिटी अनिता चौहान को सर्किल से हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया गया है.
सोशल मीडिया कमेंट से सुलगा बिलासपुर! दो पक्षों में हिंसक झड़प, जुलूस और प्रदर्शन पर लगा प्रतिबंध
Bilaspur Clash Instagram Comment: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर विवादित कमेंट को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. घटना के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया है. इसके तहत क्षेत्र में कई तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है.
JSSC-CGL धांधली मामले में CID की बड़ी कार्रवाई: 4 और अभ्यर्थी गिरफ्तार, गिरिडीह में छापेमारी
JSSC CGL Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल)-2023 परीक्षा में हुई अनियमितताओं से जुड़े केस में सीआईडी की विशेष जांच टीम ने शुक्रवार को चार और अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया.
सरहद पार से घुसपैठ! बीकानेर में पकड़ी गई संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, देह व्यापार से तार जुड़ने की आशंका
Bangladeshi Woman Detained: बीकानेर में सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने एक महत्वपूर्ण संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया है. यह कार्रवाई मिलिट्री इंटेलिजेंस और CID बीकानेर जोन की संयुक्त टीम द्वारा की गई.
Cobrapost Investigation: यूपी के MLC वागीश पाठक पर बड़ा खुलासा, चुनावी हलफनामे में छिपाई थीं 18 कंपनियां
COBRAPOST INVESTIGATION: कोबरापोस्ट की ताजा जांच रिपोर्ट 'The Gutkha Councillor' में उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य (MLC) और पूर्व सेंट्रल एक्साइज अधिकारी वागीश पाठक पर अपने 2022 के चुनावी हलफनामे में 18-19 कंपनियों की जानकारी छिपाने और संपत्तियों का मूल्य कम दर्शाने का आरोप लगाया गया है.
प्रयागराज में फोटो कॉपी सेंटर बना जुए का अड्डा: पुलिस ने 12 शातिरों को किया गिरफ्तार
Prayagraj Gambling Racket: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस ने फोटो कॉपी की एक दुकान के अंदर चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है. सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने 12 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. मौके से पुलिस ने कुल 1.88 लाख रुपये नकद, 16 मोबाइल फोन और ताश के दो सेट बरामद किए हैं.







