Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

क्राइम

COBRAPOST INVESTIGATION: कोबरापोस्ट की ताजा जांच रिपोर्ट 'The Gutkha Councillor' में उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य (MLC) और पूर्व सेंट्रल एक्साइज अधिकारी वागीश पाठक पर अपने 2022 के चुनावी हलफनामे में 18-19 कंपनियों की जानकारी छिपाने और संपत्तियों का मूल्य कम दर्शाने का आरोप लगाया गया है.

Prayagraj Gambling Racket: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस ने फोटो कॉपी की एक दुकान के अंदर चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है. सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने 12 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. मौके से पुलिस ने कुल 1.88 लाख रुपये नकद, 16 मोबाइल फोन और ताश के दो सेट बरामद किए हैं.

Indore Fraud Case: गुजरात की राजकोट सिटी पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उस पर 'द्वारकाधीश एंटरप्राइज' नाम की फर्म के जरिए ज्यादा रिटर्न का वादा करके शिकायतकर्ता और कई निवेशकों से 9.61 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है.

Tanuj Lanter Arrested: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में AATS की टीम ने अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किये हैं.

MUZAFFARNAGAR BROTHER MURDER CASE: मुजफ्फरनगर में अदालत ने खेत के विवाद में बड़े भाई पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने वाले आरोपी सुखपाल को उम्रकैद की सजा और 1 लाख रुपये का जुर्माना सुनाया है. जानिए शर्मनाक घटना के बारे में

EX DEPUTY SPEAKER ASHISH BANERJEE SUICIDE: पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और पांच बार के टीएमसी विधायक आशीष बनर्जी का शव बीरभूम जिले में पार्टी दफ्तर के भीतर फांसी के फंदे से लटका मिला. पुलिस को मौके से एक भावुक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.

GHAZIABAD INFANT TRAFFICKING GANG BUSTED: गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ पुलिस ने नवजात शिशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है और अगवा किए गए 3 महीने के मासूम को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा है.

FATEHPUR SHALINI YADAV MURDER CASE: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पुलिस ने शालिनी यादव की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके पति दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने प्रेमिका के चक्कर में कुकर के ढक्कन से वार कर और बाथटब में डुबोकर पत्नी की हत्या की थी.

DHAMTARI TRIPLE MURDER CASE VERDICT: छत्तीसगढ़ के धमतरी में बहुचर्चित भोयना तिहरे हत्याकांड में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने त्वरित न्याय सुनाते हुए पांचों वयस्क आरोपियों को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है.

CHURU ILLEGAL LIQUOR SEIZED: राजस्थान के चूरू में 'ऑपरेशन नकेल' के तहत कोतवाली पुलिस ने एनएच-52 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की 961 कार्टन अवैध शराब से भरा कंटेनर जब्त किया है और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

UP Tourism