Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

क्राइम

घोर लापरवाही के कारण यूपी CID के 31 निरीक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की कवायद शुरू हो चुकी हैं. पहले लोगबाग सीआईडी को एक निष्क्रिय विभाग के रूप में देखते थे लेकिन अब सीआईडी ने अपनी कार्य प्रणाली को बदल दिया है.

NCB Jodhpur Drug Bust: एनसीबी जोधपुर ने श्रीगंगानगर में नकली ड्रग लैब का भंडाफोड़ किया. 780 ग्राम मेफेड्रोन, केमिकल्स और उपकरण जब्त किए गए. अधिकारियों ने इसे बड़ी सफलता बताया.

बिहार की राजधानी पटना में हुई कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गोपाल खेमका की हत्या के लिए सुपारी देने वाले अशोक साव को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली के आज़ादपुर में हुई फायरिंग में 17 वर्षीय युवक आर्यन को गोली लगी. मां की चश्मदीदी गवाही के आधार पर एफआईआर दर्ज, पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है.

दिल्ली के अमन विहार थाना पुलिस ने मोबाइल और चेन स्नेचिंग की घटनाओं में शामिल चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से चोरी की बाइक, मोबाइल, चांदी की चेन और हथियार बरामद हुए.

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में एक बार फिर से बड़ा हादसा हो गया. मंगलवार की सुबह बागेश्वर धाम में एक धर्मशाला की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई और कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए.

बिहार के पटना में हुई कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या मामले में पटना एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपी विकास को मुठभेड़ में मार गिराया है.

दिल्ली रेलवे पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बैग चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. आरोपी ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों के काले और नीले रंग के बैग चुराते थे ताकि CCTV से बच सकें.

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. बदायूं (यूपी) के अनस खान और सुधीर कुमार के पास से 1,053 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹5 करोड़ से अधिक बताई जा रही है.

Meerut Murder: मेरठ के जानी खुर्द में सुभाष चंद्र की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पत्नी कविता और बेटी सोनम ने अपने प्रेमियों संग मिलकर साजिश रचकर हत्या करवाई.

UP Tourism