Bharat Express DD Free Dish

Kolkata Murder: भाभी की हत्या कर उसका कटा सिर लेकर सड़क पर घूमा देवर, घंटों बाद थाने में खुद किया सरेंडर

Kolkata Murder news: पश्चिम बंगाल में एक शख्‍स ने अपनी भाभी की बेरहमी से हत्या की, फिर उसका कटा सिर सड़क पर लेकर घूमा. आखिर में खून से सना हथियार लिए थाने पहुंचकर सरेंडर किया.

Crime News
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया. बासंती थाना क्षेत्र के भरतगढ़ में बिमल मंडल नामक व्यक्ति ने अपनी भाभी सती मंडल की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उनका कटा हुआ सिर लेकर सड़क पर घूमता रहा.

इसके बाद वह खून से सना हथियार और सिर लेकर खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. इस वीभत्स घटना ने इलाके में दहशत फैला दी.

किसी की भी उसे रोकने की हिम्मत नहीं हुई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिमल सुबह सड़क पर कटा सिर और हथियार लिए घूमता दिखा. वह कुछ देर स्थानीय मंदिर के पास भी रुका, जहां उसने हथियार लहराया, जिससे लोग भयभीत हो गए. किसी की भी उसे रोकने की हिम्मत नहीं हुई. राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन बिमल स्वयं थाने पहुंच गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू की.

आम तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था: स्थानीय लोग

शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना का कारण आम तोड़ने को लेकर विवाद था, लेकिन पुलिस को पारिवारिक विवाद की आशंका है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके. इस घटना ने स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश पैदा कर दिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़िए: सनोज मिश्रा को दुष्कर्म केस में जमानत मिली, जानें पूरा मामला



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read