CBSE 12th Maths paper QR code controversy: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं कक्षा के गणित का प्रश्न पत्र एक नए विवाद में घिर गया है. छात्रों का दावा है कि प्रश्न पत्र में छपे QR कोड को स्कैन करने पर छात्रों को ब्रिटिश गायक रिक एस्टले (Rick Astley) के मशहूर गाने “Never Gonna Give You Up” का यूट्यूब वीडियो दिखाई दे रहा है. इस घटना ने सोमवार को परीक्षा के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. छात्रों और अभिभावकों में भ्रम फैल गया कि कहीं प्रश्न पत्रों के साथ छेड़छाड़ तो नहीं हुई. वीडियो और स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल होने लगे, जिसके बाद सीबीएसई ने मंगलवार को स्पष्टीकरण जारी कर दिया है.
CBSE बोर्ड ने मामले पर क्या कहा?
मामले को लेकर बोर्ड ने स्पष्ट किया कि वायरल प्रश्न पत्र असली हैं और उनकी सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगी है. बोर्ड ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और भविष्य में ऐसी समस्याएं दोबारा न हों, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. हालांकि बोर्ड ने यह नहीं बताया कि QR कोड में ऐसा गाना कैसे आ गया. छात्रों को डर था कि कहीं पेपर लीक या छेड़छाड़ तो नहीं हुई.
सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
घटना के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा कि छात्र जहां इंटीग्रल्स और जटिल सवाल हल करने में लगे थे, वहीं QR कोड उन्हें म्यूजिक वीडियो तक पहुंचा रहा था. कई यूजर्स ने सीबीएसई, शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को टैग कर जांच की मांग की. कुछ ने लिखा कि पेपर में QR कोड से रिक रोल हो गया.
In today’s episode of how serious our examination conducting authorities are- presenting to you CBSE class 12th board maths paper which has a QR code that opens rickroll’s song on YouTube 🤷🏿♂️ pic.twitter.com/gvQcsVvGVp
— Nehr_who? (@Nher_who) March 9, 2026
क्या था पूरा मामला?
परीक्षा खत्म होते ही छात्रों ने बताया कि प्रश्न पत्र के पहले पेज पर छपा QR कोड स्कैन करने पर रिक एस्टले का गाना खुल रहा था. यह गाना इंटरनेट मीम “Rickrolling” के लिए मशहूर है. छात्रों ने डर जताया कि कहीं पेपर के साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं हुई. अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह गड़बड़ी सभी सेट्स में थी या कुछ खास पेपर सेट्स में. सीबीएसई की ओर से अभी तक कोई और विस्तृत बयान नहीं आया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




