Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

DU Fee Waiver Alert: 100% तक फीस माफी के लिए आवेदन शुरू, 13 अक्टूबर से पहले जमा करें अपना फॉर्म

DU Fee Waiver Scheme: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की फाइनेंशियल सपोर्ट स्कीम 2026 के तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को फीस में 100% तक राहत मिलेगी.

डीयू 100 प्रतिशत फीस माफी योजना 2026

(AI IMAGE)

DU Fee Waiver Scheme: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में पढ़ाई कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है. डीयू के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) ऑफिस ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए ‘फाइनेंशियल सपोर्ट स्कीम’ (FSS) का ऐलान कर दिया है. इस योजना के तहत पात्र छात्रों को 100 प्रतिशत तक फीस माफी की सुविधा मिलेगी.

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट स्कीम (FSS) का ऐलान किया है, जिसके तहत 8 लाख रुपये तक की सालाना पारिवारिक आय वाले रेगुलर UG और PG छात्रों को 50% से 100% तक फीस माफी मिलेगी. इच्छुक पात्र छात्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ 13 अक्टूबर 2026 तक DSW ऑफिस में ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.

यूजी और पीजी के पात्र छात्रों को मिलेगी 100% तक छूट

डीयू की इस फाइनेंशियल सपोर्ट स्कीम का लाभ यूनिवर्सिटी के विभागों, संस्थानों और सेंटरों में नियमित (Full-Time) अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्स कर रहे छात्र उठा सकते हैं. हालांकि, बीटेक, लॉ, SOL और NCWEB के छात्रों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. इसके अलावा, किसी पिछली परीक्षा में ‘एसेंशियल रिपीट’ (ER) स्टेटस वाले छात्र भी इसके लिए पात्र नहीं होंगे.

आय सीमा के आधार पर तय होगी फीस माफी

डीयू की इस योजना का फायदा कम आय वर्ग के परिवारों से आने वाले छात्रों को दिया जाएगा:

  • 4 लाख रुपये तक पारिवारिक आय: 100% फीस माफ (अधिकतम 15,000 रुपये तक).
  • 4 लाख से 8 लाख रुपये तक पारिवारिक आय: 50% फीस माफ (अधिकतम 10,000 रुपये तक).

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:

  • वित्तीय वर्ष 2025-26 का पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
  • EWS / OBC-NCL सर्टिफिकेट की कॉपी
  • परिवार का लेटेस्ट इनकम टैक्स रिटर्न (2025-26) की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी
  • पिछली परीक्षा की मार्कशीट और फीस की ताजा रसीद
  • बैंक पासबुक या कैंसिल्ड चेक की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी

13 अक्टूबर तक करें ऑफलाइन आवेदन

इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर उसे प्रिंट करें. फॉर्म पूरी तरह भरने और संबंधित दस्तावेज संलग्न करने के बाद उसे 13 अक्टूबर 2026 तक फिजिकली DSW ऑफिस में जाकर जमा कराना होगा.

यह भी पढ़ें-“UP-बिहार के पुरुषों को नहीं मिलेगी नौकरी” CEO के एक फैसले ने इंटरनेट पर छेड़ दी बहस; जानें क्या है पूरा मामला

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital