Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

एजुकेशन

IIT बॉम्बे के 22 वर्षीय छात्र साहिल रविंद्र वाकोड़े की हॉस्टल में मौत हो गई. परीक्षा में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने और प्रश्नपत्र ChatGPT पर अपलोड करने का आरोप सामने आया है. पुलिस ने ADR दर्ज कर जांच शुरू की है.

UP Board Result 2026 Withheld Students: UP Board की कम्पार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा की कॉपियों में पैसे मिलने के बाद 400 से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट फिलहाल रोक दिया गया है. बोर्ड ने इस मामले को UFM के तहत लिया है और छात्रों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा, जिसके बाद परीक्षा समिति अंतिम फैसला करेगी.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए इस बार मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. फर्स्ट ईयर के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. आज मल्टीपर्पज हॉल में मतगणना के बाद चारों केंद्रीय पदों के परिणाम घोषित किए जाएंगे.

मुंबई यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ लॉ की ओर से 9वें चीफ जस्टिस एम.सी. चागला मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया जाएगा. पूर्व CJI जस्टिस भूषण आर. गवई ‘मानवाधिकार और सतत विकास लक्ष्य’ विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे.

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2026 के तहत आज दो शिफ्टों में मतदान कराया जा रहा है. यूनिवर्सिटी के चार प्रमुख पदों के लिए कुल 20 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें मुख्य मुकाबला एबीवीपी, एनएसयूआई और एआईएसए-एसएफआई गठबंधन के बीच है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच 19 सितंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (JIIT) नोएडा में 28-30 जनवरी 2027 को 10वां ICABB कॉन्फेंस आयोजित होने जा रहा है. इसका मीडिया पार्टनर भारत एक्सप्रेस है. जानिए इस कॉनेफ्रेंस की थीम, रजिस्ट्रेशन फीस, शेड्यूल और स्कोपस का पूरा ब्योरा.

Aao School Chalen Abhiyan Delhi School Admission: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 'आओ स्कूल चलें' अभियान के तहत जन्म प्रमाण पत्र न होने से वंचित 25 मासूमों का स्कूल में दाखिला कराया गया. शिक्षकों ने ढोल-नगाड़ों और तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया, जिससे बस्तियों के परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई.

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 15 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. इसमें 12,405 सहायक अध्यापकों और 2,607 PGT पद शामिल हैं. लिखित परीक्षाएं दिसंबर 2026 में प्रस्तावित हैं.

AI FOR DEMOCRACY SUMMIT: हरिद्वार स्थित देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में 'एआई फॉर डेमोक्रेसी' विषय पर अंतरराष्ट्रीय समिट का आयोजन किया गया. सम्मेलन में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, वर्चुअल रूप से जुड़े लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या सहित देश-विदेश के तकनीकी विशेषज्ञों ने एआई के नैतिक, संवेदनशील और लोकतांत्रिक इस्तेमाल पर गहरा मंथन किया.

सर्दियों के महीनों में दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा को ध्यान में रखते हुए एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने सभी स्कूलों के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं. बच्चों की सेहत की सुरक्षा के लिए नवंबर और दिसंबर में आउटडोर खेलकूद पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital