Bihar Elections: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बिहार के पूर्णिया में एक जनसभा में दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बिहार विधानसभा चुनाव में 160 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी. शाह ने कहा, “बिहार की जनता ने विकास और सुशासन के लिए अपना निर्णय ले लिया है. एनडीए की सरकार एक बार फिर से बनेगी.” उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस का सफाया हो जाएगा.
शाह ने कहा, “लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की 15 साल की सरकार में मिथिला और उसकी संस्कृति का अपमान हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मखाना बोर्ड की स्थापना की, लेकिन लालू और राहुल ऐसा कर सकते हैं क्या? अगर वे सत्ता में आए, तो ‘घुसपैठिया बोर्ड’ बनाएंगे.”
#WATCH | Purnea, Bihar | Union Home Minister Amit Shah says, ” BJP will form the government with over 160 seats.” pic.twitter.com/tueKU24CJh
— ANI (@ANI) November 7, 2025
उन्होंने यह भी घोषणा की कि सीतामढ़ी में माता सीता के लिए 850 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा.
इस दौरान जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी, और शाह के भाषण को सुनने के लिए लोग उत्साहित नजर आए. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को संपन्न हुआ, जबकि दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


