चुनाव

कांग्रेस छोड़ने के बाद अब भाजपा में आ गए अरविंदर लवली, मोदी सरकार के मंत्री ने दिलाई सदस्यता, राजकुमार चौहान ने भी भगवा चोला ओढ़ा

Arvinder Singh Lovely Party: कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले अरविंदर सिंह लवली अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हिस्सा बन गए हैं. उनको मोदी सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने BJP की सदस्यता दिलाई है. लवली के अलावा राजकुमार चौहान ने भी भगवा चोला ओढ़ लिया है. दोनों नेताओं को आज ही BJP में एंट्री मिल गई.

अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने उनके बजाय किसी और चेहरे को लोकसभा चुनाव से टिकट दे दिया था, इससे वह खफा हो गए थे. हालांकि, एक इंटरव्‍यू में लवली ने खुद कहा, “मैंने लोकसभा चुनाव के लिए टिकट के लिए कोई मांग नहीं की.” बहरहाल, इस पूर्व कांग्रेस नेता ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यालय में भगवा साफा ओढ़ा.

अरविंदर सिंह लवली के भाजपा में शामिल होने की एक वीडियो सामने आई है, आप देख सकते हैं कि आज कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को ज्‍वॉइन कर लिया. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से सोशल मीडिया पर बताया गया कि कांग्रेस के पूर्व विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक भाजपा में शामिल हुए हैं.

मीडिया​कर्मियों से बातचीत में अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस पार्टी पर भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि “भई मुझसे ये कहा गया था कि राजकुमार चौहान, संदीप दीक्षित जैसे नेताओं के खिलाफ एक्शन लो.” मैंने गलत होते देखा तो मैंने तय किया कि यहां अब नहीं रहना.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

22 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

55 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

10 hours ago