Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

BIHAR ELECTION 2025: चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव के आरोपों का दिया जवाब, बिंदुवार जानकारी साझा की

चुनाव आयोग ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत वाले आरोपों का जवाब दिया है.

BIHAR ELECTION 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत वाले बयान का जवाब दिया है. चुनाव आयोग ने सोमवार को एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि मतदान में कुल लिंग अनुपात आमतौर पर अंतिम मतदान के समय दिया जाता है. दरअसल, महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग ने अभी तक पहले चरण में हुए मतदान का ब्यौरा भी जारी नहीं किया है.

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि अमित शाह कई दिनों से पटना में हैं. हमें जानकारी मिली है कि वह बिहार के जिला अधिकारियों को बुलाकर उन्हें निर्देश दे रहे हैं. उनमें से कुछ अधिकारियों ने मुझे इस बारे में सूचित किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री चुनाव जीतने के लिए इन अधिकारियों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं. तेजस्वी के आरोपों का जवाब देते हुए चुनाव आयोग ने सोमवार को बिंदुवार जानकारी साझा की.

चुनाव आयोग का दावा

चुनाव आयोग ने कहा कि लगभग 80 प्रतिशत पुलिस बल सीआरपीएफ से तैनात हैं. केवल लगभग 20 प्रतिशत पुलिस बल राज्य सशस्त्र पुलिस से तैनात हैं, जिन्हें उपलब्धता के अनुसार विभिन्न राज्यों से आनुपातिक रूप से लिया जाता है. झारखंड, तेलंगाना, केरल, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक सहित 24 विभिन्न राज्यों से एसपी लिया गया है. चुनाव आयोग ने कहा कि सभी राज्यों से आनुपातिक रूप से पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है, चाहे संबंधित राज्य में सत्तारूढ़ दल कोई भी हो. सभी स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी काम कर रहे हैं. जहां भी कोई खराबी देखी गई है, उसे तुरंत ठीक कर दिया गया है.

पुलिस बल और अधिकारियों की तैनाती पर तेजस्वी का सवाल

बता दें कि तेजस्वी यादव ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए थे. तेजस्वी यादव ने उन पर बिहार में दूसरे चरण के मतदान से पहले जिला स्तर के अधिकारियों को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता नौकरशाही स्तर पर होने वाली गड़बड़ियों को मतदान या मतगणना को प्रभावित करने की अनुमति नहीं देगी. उन्होंने आरोप लगाया कि स्ट्रांग रूम का सीसीटीवी बंद हो जा रहा है. उन्होंने भाजपा शासित राज्यों से पुलिस बल और अधिकारियों को बुलाने के संबंध में भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव में नकारात्मक बातें कीं. उन्होंने रोड मैप नहीं बताया.

ये भी पढ़ें: ‘सब कंफ्यूज हैं..’, मतदान से एक दिन पहले गरजे सम्राट चौधरी

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital