Bharat Express DD Free Dish

‘सब कंफ्यूज हैं..’, मतदान से एक दिन पहले गरजे सम्राट चौधरी

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होने हैं. इससे ठीक पहले उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जमकर गर्जना भरी है.

Bihar Election 2025 Samrat Choudhary Slams RJD as Confused and Scattered Target Rahul Gandhi Congress On Vote Chori

सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी को घेरा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जमकर मतदान होने के बाद अब अगले चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है. उम्मीद जताई जा रही है कि पहले चरण की तरह ही इसमें भी बंपर वोटिंग होगी. नेता प्रचार के बाद अब अपने-अपने स्थानों को लौटने लगे हैं. इस बीच प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने जमकर गर्जना भरी है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए RJD के साथ ही महागठबंधन और उसके सहयोगियों पर जमकर हमला बोला है.

RJD पर किया हमला

बिहार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर सम्राट चौधरी ने RJD और कांग्रेस के रिस्तों पर सवाल उठाते हुए उन्हें कंफ्यूज बताया है. इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि-

‘राष्ट्रीय जनता दल बिहार में कन्फ्यूज और बिखरी हुई है. कन्फ्यूज्ड इसलिए क्योंकि RJD नेता तेजस्वी यादव पिछले जनवरी से ही अनाउंसमेंट कर रहे हैं और मैनिफेस्टो जारी कर रहे हैं. उन्होंने 4 तारीख को एक नया मैनिफेस्टो जारी किया. जनता जानती है कि लालू प्रसाद का परिवार लूट, अराजकता और भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता है.’

कांग्रेस को घेरे में लिया

इतना ही नहीं सम्राट चौधरी ने RJD के बाद कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी को वोटचोरी के मुद्दे को मुद्दों से भटकाने वाला बताया है. उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि-

‘वे चुनाव हारने के डर से इलेक्शन कमीशन, PM मोदी और HM अमित शाह पर आरोप लगा रहे हैं. राहुल गांधी ने तो वोट चोरी के नारे भी लगाने शुरू कर दिए हैं.’

ये भी पढ़ें: बिहार में हुई 500 से ज्यादा रैलियां. मोदी, राहुल, तेजस्वी, नीतीश को पछाड़कर..ये नेता निकले सबसे आगे

14 नवंबर को आएंगे रिजल्ट

बिहार विधानसभा चुनाव कुल 2 चरणों के मतदान के साथ संपन्न हो रहा है. इसमें पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हो चुका है. इसमें बिहार की जनता ने जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और नया रिकॉर्ड बनाते हुए मतदान को 60 फीसदी के पार कर दिया. अब अगले चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है. इसके बाद 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी. उम्मीद है कि उसी दिन देर रात तक नतीजे साफ हो जाएंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read