Tej Pratap Land Pawan Singh Rally: बिहार में चुनाव है और चुनाव मतलब भीड़, पोस्टर, भाषण, नारेबाज़ी और नेताओं के हेलीकॉप्टरों की भरमार. जो जितना बड़ा नेता, उसका उतना बड़ा रेला. बड़े-बड़े नेता बिहार की धरती पर ऐसे उतर रहे हैं जैसे किसी मैदान में क्रिकेट टीम उतारी जा रही हो. एक तरफ रैली चल रही है तो दूसरी तरफ जनसभा हो रही है. ऐसे माहौल में क्या हो अगर एक ही जनसभा में दो अलग-अलग पार्टियों के नेता पहुंच जाएं. ऐसा ही एक वाकया बिहार के गया में देखने को मिला.
दरअसल, गया के पहाड़पुर में बीजेपी के स्टार प्रचारक और भोजपुरी के सुपरस्टार गायक पवन सिंह की सभा चल रही थी. मंच पर माइक थामे पवन सिंह जनता को संबोधित कर रहे थे. तभी आसमान से अपने उड़नखटोले पर सवार तेज प्रताप यादव सभा में बने हेलीपैड पर लैंड करने लगे. हालांकि लैंडिंग से पहले ही पायलट को अपनी गलती का एहसास हो गया और वो हेलीकॉप्टर को लेकर दोबारा से उड़ गया.
पवन सिंह की सभा में आ गया तेजप्रताप का हेलीकॉप्टर
पायलट को गलती का अहसास हुआ तो वापस उड़ा हेलीकॉप्टर pic.twitter.com/InF5csSADW
— Nehra Ji (@nehraji77) November 9, 2025
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
तेज प्रताप के इस हेलीकॉप्टर के लैंडिंग की किसी ने वीडियो बना लिया. जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि भारत एक्सप्रेस इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता.
ये भी पढ़ें- विश्व जैन धर्मगुरु लोकेश मुनि ने CMD उपेंद्र राय के आवास पर किया शांति पाठ, जताई गहरी संवेदना
कुछ दिनों पहले पटना एयरपोर्ट का वीडियो हुआ था वायरल
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही पटना एयरपोर्ट का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा था जिसमें एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टरों की लंबी कतारें दिख रही थी. जिसको लेकर जनता ने जमकर नेताओं को खरी खोटी सुनाई. लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा कि बिहार में नेता हेलीकॉप्टर में उड़ रहे हैं और जनता बस में लटक रही है.
These are the helicopters lined up for Bihar elections at Patna airport. If anybody says india is a poor country,well he needs a reboot. pic.twitter.com/TnmKbSLJ7C
— Lt Col Sushil Singh Sheoran, Veteran (@SushilS27538625) November 5, 2025
बिहार में पहले फेज का चुनाव 6 नवंबर को संपन्न हो चुका है. 11 नवंबर को दूसरे फेज का चुनाव होना है. रविवार को चुनाव प्रचार करने का अंतिम दिन था. पहले फेज में 65.08 प्रतिशत की बंपर वोटिंग ने नेताओं के होश उड़ा दिये हैं.कोई इसे एनडीए सरकार के पक्ष में बता रहा है तो कोई कह रहा है कि इस बार बिहार में बदलाव होगा और महागठबंधन की जीत होगी. अब 14 नवंबर को पता चलेगा कि बिहार की जनता ने किसपर अपना भरोसा जताया है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
