Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है और राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है. राजनेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है. इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर हमला बोला है.
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि लालू परिवार के सत्ता के प्रति बौखलाहट देखकर ऐसा लगता है कि तेजस्वी यादव अगली प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा करते हुए कहेंगे कि यदि बिहार में राजद सरकार बनी तो हर परिवार के एक सदस्य को चांद और मंगल ग्रह पर चार कठ्ठे का एक-एक फार्म हाउस दिया जाएगा.
लालू परिवार के सत्ता के प्रति बौखलाहट देखकर ऐसा लगता है कि…
तेजस्वी यादव अगले प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा करते हुए कहेंगें “यदि बिहार में राजद सरकार बनी तो हर परिवार के एक सदस्य को चाँद और मंगल ग्रह पर चार कठ्ठे का एक-एक फ़ार्म हाउस दिया जाएगा”बेटा ललटेनवा…
“गदहा चाहे कितने…
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) October 9, 2025
“गदहा चाहे कितनी कोशिश…”
उन्होंने आगे कहा,
बेटा ललटेनवा, “गदहा चाहे कितनी कोशिश कर ले ओकर सिर पर सिंग नहीं निकल सकता.” बूझे…
तेजस्वी यादव ने हर घर सरकारी नौकरी का किया वादा
बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को ‘हर घर में एक सरकारी नौकरी’ देने का वादा किया था. तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने के 20 दिनों के अंदर एक ऐसा अधिनियम बनाया जाएगा, जिसके तहत बिहार के हर परिवार में कम से कम एक सरकारी नौकरी सुनिश्चित की जाएगी.
ये भी पढ़ें- पहली लिस्ट में PK को नहीं मिला टिकट, अब जन सुराज के पास 2 विकल्प
उन्होंने कहा,
बिहार में ऐसा कोई परिवार नहीं होगा, जिसके पास सरकारी नौकरी न हो. यह हमारा संकल्प है और हम इसे पूरा करेंगे. इसके लिए किसी प्रमाण की जरूरत नहीं है. हमने पिछले 17 महीनों में पांच लाख नौकरियां दी हैं और लगभग 3.5 लाख नौकरियों को प्रक्रियाधीन किया है.
उन्होंने आगे कहा कि जब हर घर में सरकारी नौकरी होगी, तब बिहार की जनता पूरी ताकत से उनकी सरकार के साथ काम करेगी और राज्य की विकास यात्रा में तेजी आएगी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

