RJD Leader Rides Buffalo Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान जोरों शोरों से चल रहा है. कहीं पर 80 साल के बुजुर्ग मतदान करने जा रहे हैं. तो कहीं पर पहली बार वोट दे रहे GEN-Z ध्यान खींच रहे हैं. इसी बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखने के बाद लोग हंसते हुए कह रहे हैं- “इसकी क्या जरूरत थी.”
वायरल हो रही तस्वीर ही कुछ ऐसी है कि लोग इसकी तरफ देखे बिना नहीं रह पा रहे. वायरल हो रही इस तस्वीर में एक व्यक्ति ऐसी चीज पर बैठकर वोट डालने जा रहा है कि लोग मुस्कुराए बिना नहीं रह पा रहे.
भैंस पर चढ़कर वोट डालने पहुंचा नेता
दरअसल यह तस्वीर वैशाली की है. जहां बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी नेता केदार प्रसाद यादव एक भैंस पर चढ़कर वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे थे.
Vaishali: RJD नेता केदार प्रसाद यादव भैंस पर चढ़कर निकले वोट देने.. #ElectionCommission #BiharElection2025 pic.twitter.com/97lRuo4KvV
— Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) November 6, 2025
जवाब जो खुद बन गया सवाल
भगवानपुर प्रखंड के मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद केदार प्रसाद यादव चर्चा का विषय बन गए. पत्रकारों के द्वारा कारण पूछे जाने पर केदार प्रसाद यादव ने जो बताया वो चर्चा का विषय बन गया.
राजद नेता केदार यादव ने बताया कि चुनाव के चलते सभी गाड़ियों का परिचालन बंद हो गया है. हमारा बूथ घर से दो किलोमीटर दूर है. इसलिए हम भैंस पर चढ़कर यहां वोट डालने पहुंचे हैं.
दरभंगा में धरने पर जनसुराज उम्मीदवार
एक तरफ जनता हर्षोल्लास से मतदान करने पहुंच रही है. तो वहीं दूसरी तरफ दरभंगा से परेशान करने वाली तस्वीर भी सामने आई है. जहां दरभंगा सदर से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार थाना परिसर में धरने पर बैठ गए हैं. जन सुराज के उम्मीदवार आर.के. मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपाई गुंडागर्दी के आगे मैं नहीं झुकने वाला.
उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब मैं चुनाव अभियान के दौरान बूथ पर घूम रहा था तो शिवाजी नगर में भाजपाई गुंडों के द्वारा उनके साथ बदतमीजी की गई. जिसकी वजह से वो धरने पर बैठे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

