Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मेरठ में राजपूतों के विरोध पर अरुण गोविल ने कहा- “मेरी पत्नी भी राजपूत, मैं मना लूंगा”

अरुण गोविल के इस बयान से राजपूतों में खलबली सी मच गई है, वो अरुण गोविल की पत्नी के गांव का पता लगाकर इस बयान की सच्चाई को परखना चाहते हैं.

अरुण गोविल.

हरीश शर्मा, मेरठ

आज मेरठ में राजपूत इलाके के सिसोली गांव में यूपी के CM योगी की जनसभा हुई, जिसके मंच से बोलते हुए मेरठ के प्रत्याक्षी अरुण गोविल ने राजपूतों के सामने तुरुप का पत्ता फेंकने जैसा बयान देते हुए कहा कि मेरी पत्नी चौहान ठाकुर हैं और जब कभी वो नाराज हो जाती है तो ठाकुराइन का गुस्सा मुझे झेलना पड़ता है, मगर मैं उन्हे मना ही लेता हूं, ऐसे ही मैं आपको भी मना लूंगा. एक तरह से अरुण गोविल ने राजपूतों से कह दिया कि वो भी आधे राजपूत तो हैं ही इसलिए उनका विरोध न किया जाए.

सीएम योगी ने कही ये बात

मंज से सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, जब अरुण गोविल रामायण सीरियल में राम का किरदार निभाने रहे थे तब उनको भी नहीं पता होगा कि रामलला इस बार जन्मोत्सव मनाएंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी आस्था का सम्मान करती है. महिलाओं को सुरक्षा और युवाओं को रोजगार देती है. विकास के कार्य करती है.

इसे भी पढ़ें: जब ‘मोदी’ ने ‘गब्बर’ का खात्मा किया था और नेहरू के जन्मदिन पर ये खबर उन्हें गिफ्ट में दी गई!

अरुण गोविल का मेरठ गृह नगर

66 साल के अरुण गोविल का मेरठ गृह नगर है. उन्होंने हिंदी के साथ ही उड़िया, तेलुगु, भोजपुरी और ब्रज भाषा की फिल्मों में भी काम किया लेकिन सबसे अधिक उनको लोकप्रियता रामानंद सागर के टीवी धारावाहिक रामायण से मिली. इसमें उन्होंने भगवान राम की भूमिका निभाई. गोविल ने फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में पीएम मोदी का रोल निभाया था. तो वहीं वह लगातार भगवान राम के आदर्शों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं. वह न केवल बड़ों बल्कि बच्चों के भी आदर्श हैं. जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में भी पहुंचे थे. 2021 में वह भाजपा में शामिल हुए थे और तभी से लगातार भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को देते रहते हैं. गोविल की पहली फिल्म पहेली 1977 में रिलीज हुई थी. इसके बाद 1980 के दशक के अंत में शुरू हुए रामायण धारावाहिक ने उनको घर-घर में पहुंचा दिया था.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital