Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi: 27 साल बाद खिला BJP का कमल, जानें मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे कौन…?

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि नया मुख्यमंत्री कौन होगा? बीजेपी में कई दावेदार हैं, और पार्टी क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन को ध्यान में रखते हुए फैसला ले सकती है.

Delhi BJP CM Race

फोटो: दिल्ली भाजपा के बड़े चेहरे

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि नया मुख्यमंत्री कौन होगा? बीजेपी में कई दावेदार हैं, और पार्टी क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन को ध्यान में रखते हुए फैसला ले सकती है. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री किसी विधायक को ही बनाया जा सकता है.

आइए जानते हैं उन पांच नेताओं के बारे में, जो इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं.

1. प्रवेश वर्मा: प्रवेश वर्मा का नाम सबसे पहले लिया जा रहा है. उन्होंने नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया है. दो बार सांसद रह चुके प्रवेश वर्मा को राजनीतिक अनुभव भी है. वे पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं. जाट समुदाय से आने वाले वर्मा को सीएम बनाने से दिल्ली, पश्चिमी यूपी, हरियाणा और राजस्थान के जाट वोटरों में बड़ा संदेश जाएगा.

2. विजेंद्र गुप्ता: विजेंद्र गुप्ता बीजेपी का एक मजबूत वैश्य (बनिया) चेहरा हैं. वे दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. 2015 में जब बीजेपी के सिर्फ तीन विधायक थे, तब भी उन्होंने अपनी सीट बचाई थी. इसके बाद 2020 में भी वह चुनाव जीते. दो बार दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली की राजनीति की गहरी समझ है.

3. सतीश उपाध्याय: सतीश उपाध्याय बीजेपी के प्रमुख ब्राह्मण नेता हैं. वे प्रदेश अध्यक्ष और दिल्ली युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं. इसके अलावा, एनडीएमसी के उपाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाई हैं. संगठन में उनकी मजबूत पकड़ है और वे मध्य प्रदेश के सह प्रभारी भी रहे हैं. संघ में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है.

4. आशीष सूद: आशीष सूद बीजेपी का पंजाबी चेहरा हैं. वे जनकपुरी से विधायक चुने गए हैं. इससे पहले वे पार्षद और दिल्ली बीजेपी के महासचिव भी रह चुके हैं. वर्तमान में वे गोवा के प्रभारी और जम्मू-कश्मीर के सह प्रभारी हैं. डीयू छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके आशीष सूद की केंद्रीय नेताओं से भी अच्छी पहचान मानी जाती है.

5. जितेंद्र महाजन: जितेंद्र महाजन रोहतास नगर से लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं. वे वैश्य (बनिया) समुदाय से आते हैं और आरएसएस से गहरे जुड़े हुए हैं. इस चुनाव में उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरिता सिंह को बड़े अंतर से हराया. कई राजनीतिक विशेषज्ञ उन्हें डार्क हॉर्स मान रहे हैं.

देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें- Delhi Election 2025: केजरीवाल की गई साख…. जंगपुरा की जंग में मनीष भी हारे… जानिए कौन-कौन दिग्गज हुए धड़ाम.. किन्होंने मारी बाज़ी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital