होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी
Haryana Election Result 2024: हरियाणा-पंजाब में किसान आंदोलनकारियों के प्रमुख चेहरे माने जाने वाले गुरुनाम चढूनी चुनाव में कमाल नहीं दिखा पाए. वो अपनी पिहोवा सीट से भी चुनाव हार गए. इस सीट पर उन्हें केवल 1170 वोट ही मिले हैं. वे पांचवे नंबर पर रहे.
चुनाव आयोग के मुताबिक, आज मतगणना के दौरान पिहोवा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के मनदीप चट्ठा ने जीत दर्ज की. उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को हराया है. मनदीप को कुल 64548 वोट मिले हैं.
बता दें कि गुरनाम सिंह चढूनी जिला कुरूक्षेत्र के पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से संयुक्त संघर्ष पार्टी के प्रत्याशी थे. उन्होंने 10 सितंबर को अपना नामांकन पत्र भरा था. उन्होंने पिहोवा अनाज मंडी में एक बड़ी रैली का आयोजन किया था, जिसमें किसानों के हक की बातें कही थीं. उन्होंने दावा किया था कि किसान आंदोलन के कारण सरकार बदलेगी.
गुरनाम सिंह चढूनी ने 2019 में भी लाडवा (विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र) से चुनाव लड़ा था. उनकी संयुक्त संघर्ष पार्टी ने 2022 के पंजाब विधान सभा चुनावों में भी 10 सीटों पर चुनाव लड़ा, वे लेकिन मतदाताओं पर कोई प्रभाव छोड़ने में विफल रहे. चढूनी को अब 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपने गृह जिले कुरुक्षेत्र में भी हार झेलनी पड़ी है. यहां उनका 1959 में जन्म हुआ था.
— भारत एक्सप्रेस
IMD Weather Update Today: 10 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और…
IND vs WI 2nd T20: रांची के दूसरे T20 में भारत ने 249 रन बनाए,…
Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सीजेपी…
सर्वपितृ अमावस्या की पौराणिक कथा अच्छोदा और पितर अमावसु से जुड़ी है. मत्स्य पुराण में…
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के साथ…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…