Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘चांदी का डिनर सेट…80 लाख की डायमंड अगूंठी’, जानें TMC नेता महुआ मोइत्रा के पास कितनी है संपत्ति

महुआ मोइत्रा की ओर से दिए गए हलफनामे के अनुसार, उनके पास एक डायमंड रिंग, जिसकी कीमत 80 लाख रुपये है, इसके अलावा 2.72 लाख का चांदी का डिनर सेट है और 1.17 लाख का एक टी-सेट है.

महुआ मोइत्रा

महुआ मोइत्रा (फाइल फोटो)

TMC Leader Mahua Moitra: कैश फॉर क्वेरी मामले में सांसदी खोने वालीं टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से कृष्णानगर सीट से चुनावी मैदान में हैं. उन्होंने हाल ही में चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है. उन्होंने अपनी सालाना आय 12 लाख 7 हजार 541 रुपये बताई, जो उन्होंने 2022-23 के वित्तीय वर्ष में अर्जित की थी.

80 लाख की डायमंड रिंग

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा की ओर से दिए गए हलफनामे के अनुसार, उनके पास एक डायमंड रिंग, जिसकी कीमत 80 लाख रुपये है, इसके अलावा 2.72 लाख का चांदी का डिनर सेट है और 1.17 लाख का एक टी-सेट है. महुआ मोइत्रा के पास 30 लाख रुपये की आर्ट स्कल्पचर और 80 हजार रुपये के (miscellaneous) आभूषण भी हैं. उन्होंने अपने गहनों की कीमत साढ़े तीन करोड़ रुपये बताई है.

विदेशी बैंकों में अकाउंट

टीएमसी नेता ने हलफनामे में बताया कि उनके पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है. इसके अलावा कृषि के लिए जमीन या कोई रेजिडेंशियल या कॉमर्शियल भवन भी नहीं है. महुआ मोइत्रा के कई बैंक खाते हैं, जिसमें कई विदेशी बैंकों में भी खाते खुले हुए हैं. इन विदेशी बैंकों में 18 अप्रैल तक पांच लाख 35 हजार 850 रुपये जमा थे.

यह भी पढ़ें- “बीजेपी संविधान बदलने की साजिश रच रही” प्रियंका गांधी बोलीं- प्रधानमंत्री बेरोजगारी और महंगाई पर बात नहीं करते

महुआ के खिलाफ दर्ज है आपराधिक मामला

इन सबके अलावा महुआ मोइत्रा ने दो निजी बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट भी कर रखा है. उनकी एक एफडी 33 लाख 44 हजार 926 रुपये और दूसरी एफडी एक करोड़ 45 लाख 64 हजार 492 रुपये की है. महुआ मोइत्रा के खिलाफ एक आपराधिक मामला भी दर्ज है, जिसकी जांच चल रही है. वहीं एक मामला सीबीआई ने भी उनके खिलाफ दर्ज किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital