चुनाव

BJP वाले भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं लड़ रहे, सिर्फ विपक्ष का मुंह बंद करना चाहते हैं— प्रियंका गांधी ने राजस्थान में सत्ताधारी पार्टी पर ऐसे किए जुबानी हमले

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस सोनिया गांधी की बेटी और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी आज राजस्‍थान में थीं, उन्‍होंने यहां लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर जालोर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान प्रियंका गांधी ने मौजूदा (भाजपा) सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और कांग्रेस को वोट देने के लिए कहा.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत की तारीफ की और मौजूदा (भाजपा) सरकार की आलोचना की. प्रियंका आमजन के समक्ष बोलीं- “याद है आप अशोक गहलोत की सरकार से खुश थे और गिला शिकवा भी था..तो इसलिए आपने सरकार बदली. लेकिन उन योजनाओं का क्या हुआ…जो गहलोतजी ने आपके लिए शुरू की थीं? उन्हें रोक दिया गया, ऐसा इसलिए है, क्योंकि आपने जो सरकार चुनी है वह आपके हित में काम नहीं करती है.”

प्रियंका बोलीं- “भाइयो..बहनों… आपने सुना होगा कि पीएम मोदी अपनी रैलियों में क्या-क्या कहते हैं, कभी वह अपनी झूठी वीरता दिखाते हैं, कभी मांस-मछली की बात करते हैं, कभी हवा में उड़ते हैं तो कभी गहरे समुद्र में चले जाते हैं… क्या आप लोगों का इन बातों से कोई लेना-देना है?… मुझे लगता है कि पीएम मोदी को कुछ हो गया है, वह यह समझने में सक्षम नहीं हैं…और मुझे सचमुच लगता हूं कि पीएम मोदी लोगों से पूरी तरह से कटे हुए हैं.”

सत्‍ताधारी दल भाजपा को निशाने पर लेते हुए जालोर में प्रियंका गांधी ने कहा- “वे (भाजपा वाले) भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि वे सिर्फ विपक्ष का मुंह बंद करना चाहते हैं. आप देखिए.. कि कैसे देश के किसान कर्ज में डूबे हैं, लेकिन इस पर बात नहीं होती है, टीवी, मीडिया और फोन पर दिखाया जा रहा है कि देश आगे बढ़ रहा है, क्या ये हकीकत है?”

जालोर में प्रियंका गांधी ने कहा- “भाइयो..बहनों… आप उनकी (भाजपा) नीति और नियत को समझें… उनकी मंशा ठीक नहीं है. इनको वोट देना बेकार है.”

यह भी पढ़िए— अब भारत की सीमाओं के अंदर आतंकवाद को प्रश्रय नहीं मिल पाएगा, वो तो कांग्रेस की सरकार थी जो आतंकियों को बिरयानी खिलाती थी: CM योगी

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

33 minutes ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

48 minutes ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

1 hour ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

2 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

2 hours ago