चुनाव

PM Modi Road Show: कर्नाटक में PM के निशाने पर विपक्ष, कहा— कांग्रेस आज टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान बनकर घूम रही है

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सघन आबादी वाले इलाकों में ताबड़-तोड़ रैलियां कर रहे हैं. आज प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्‍याशियों के लिए चुनाव प्रचार करने कर्नाटक पहुंचे, उन्‍होंने देर शाम मंगलुरु में रोड शो किया. इस दौरान दक्षिण कन्नड़ में उन्‍हें देखने भारी संख्‍या में लोग पहुंचे. वीडियो में यहां देखा जा सकता है कि भाजपा का रोड शो कैसा था –

कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भाइयो..बहनों… आज का दिन बहुत अहम है, आज ही भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है. ये संकल्प पत्र मोदी की गारंटी है… अगर हम 10 साल पीछे के समय को याद करते हैं तो हमें लगता है कि हम कितना आगे आए हैं.”

‘नये भारत की तस्वीर है हमारा संकल्प पत्र’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भाजपा का घोषणापत्र भविष्य के बड़े बदलावों की तस्वीर है. यह नये भारत की तस्वीर है.” उन्‍होंने कहा कि कर्नाटक में NDA के पास एच. डी. देवेगौड़ा जैसे वरिष्ठ नेता का मार्गदर्शन है. हमारे पास येदियुरप्पा जैसे समर्पित और अनुभवी नेता हैं. हमें एच डी कुमारस्वामी जी का सक्रिय सहयोग है. भाइयो..बहनों… इनका ये अनुभव कर्नाटक के विकास के लिए बहुत काम आएगा.

 

‘कांग्रेस देश से घृणा की सारी सीमाएं पार कर चुकी है’

कर्नाटक के मैसूर में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा, “आज कांग्रेस पार्टी टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान बनकर घूम रही है. देश को बांटने, तोड़ने और कमजोर करने के कांग्रेस के खतरनाक इरादे आज भी वैसे ही हैं…अब तो कांग्रेस देश से घृणा की सारी सीमाएं पार कर चुकी है. अरे..कर्नाटक की जनता साक्षी है कि जो भारत के खिलाफ बोलता है, कांग्रेस उसे पुरस्कार में चुनाव का टिकट दे देती है.”

यह भी पढ़िए— ‘INDI Alliance की सरकार आई तो मोदी को जेल में डालेंगे’ बयान पर राजनाथ का पलटवार— किसने मां का दूध पिया है जो मोदीजी को जेल में डाले

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

10 minutes ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

52 minutes ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

1 hour ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

2 hours ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

2 hours ago