Bharat Express DD Free Dish

चुनाव

कांग्रेस सांसद ने भाजपा पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, "भाजपा की आदत है कि पहले उनका नेता लड़ता है और जब उसे मुंह की खानी पड़ती है तो इनके जुड़वा भाई ओवैसी को बुलाया जाता है.

इस बार एनडीए ने जहां अपना स्कोर सुधारने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया है, वहीं इंडिया ब्लॉक भी अपनी पुरानी स्थिति को बरकरार रखते हुए कुछ सीटें जोड़ने की कोशिशों में जुटा है.

JMM ने चुनाव आयोग, केंद्र सरकार पर पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को बाधित करने का आरोप लगाया है. प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारे नेताओं हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने से रोकने की कोशिश की जा रही है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के काफिले को रोकने और उन्हें "गद्दार" कहने वाले एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलकों में इस घटना की चर्चा गर्म हो गई है.

जब मिथुन चक्रवर्ती जनसभा स्थल पर पहुंचे तो उन्हें देखने और सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई. हजारों लोगों की इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता सुरक्षा-व्यवस्था नहीं थी.

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार शाम अपना घोषणा पत्र जारी किया. इसमें सरकारी नौकरी में भर्ती की अधिकतम उम्र पार कर चुके युवाओं को प्रतिमाह पांच हजार रुपये का भत्ता देने जैसे कई वादे किए गए हैं.

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी खटाखट खटाखट घोषणाएं करते हैं, पर क्या वे पूरी होंगी? दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी की गारंटी पत्थर की लकीर होती है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि कुछ लोग भगवा वस्त्र पहनते है, लेकिन राजनेता बन गए और समाज में नफरत फैला रहे हैं.

Maharashtra Assembly Election 2024: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, मैं यह जरूर कहूंगा कि महाराष्ट्र में इस वक्त जो सरकार काम कर रही है, वही आगे भी काम करती रहे.

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी वाले पूरे देश में कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार लाओ. डबल इंजन के चक्कर में मत पड़ना, ये एक छलावा है.