Bharat Express DD Free Dish

चुनाव

उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर और बैग के अलावा अजित पवार और नीतिन गडकरी की भी चेकिंग की गई है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को भी महाराष्ट्र दौरे पर रहे. उन्होंने 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' बनाने वाली भाजपा के लिए मतदाताओं से समर्थन मांगते हुए महायुति व महाअघाड़ी गठबंधन के फर्क को समझाया.

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सरायकेला-खरसावां जिले की सीटों पर सबसे अधिक 72.19 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है, जबकि सबसे कम वोटिंग हजारीबाग जिले की सीटों में 59.13 फीसदी दर्ज की गई है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रण जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं. इस बीच चुनाव आयोग द्वारा चेकिंग अभियान भी लगातार चल रहा है जिसपर महाराष्ट्र की सियासी गर्मी भी बढ़ती दिखाई दे रही है.

मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने एनसीपी के अजित पवार गुट से कहा कि शरद पवार के साथ आपके वैचारिक मतभेद हैं और आप उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, तो आपको अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश करनी चाहिए.

संबित पात्रा ने कहा, इस देश में एक ऐसा राष्ट्रीय दल है जो समय-समय पर संविधान की धज्जियां उड़ाता रहता है. मतदान से पहले के 48 घंटे साइलेंट पीरियड होते हैं. चुनाव के नियमों के अनुसार इन 48 घंटों के दौरान कोई राजनीति पार्टी चुनाव प्रचार नहीं कर सकती है.

राजस्थान में टोंक जिले के देवली ​उनियारा विधानसभा क्षेत्र का मामला. उपचुनाव में निर्दलीय उतरे पूर्व कांग्रेस नेता नरेश मीणा को एक वीडियो में ड्यूटी पर तैनात एसडीएम को थप्पड़ मारते देखा जा सकता है.

भाजपा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह केवल संविधान की किताब हाथ में लेकर दिखावा करते हैं.

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान बुधवार सुबह सात बजे से शुरू हो गया है. इस अवसर पर पीएम मोदी ने मतदाताओं से पूरे उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की है.

पहले चरण की 43 सीटों के लिए 15344 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं.