Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चुनाव

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी वाले पूरे देश में कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार लाओ. डबल इंजन के चक्कर में मत पड़ना, ये एक छलावा है.

वायनाड सीट साल 2009 में बनी थी. वायनाड लोकसभा सीट पर अभी तक केवल कांग्रेस को जीत मिली है. इस सीट पर उपचुनाव में भी कांग्रेस का पलड़ा भारी माना जा रहा है.

झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के बड़े घटक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने पहले चरण की 43 सीटों पर चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया. पार्टी के सुप्रीमो शिबू सोरेन द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र को झामुमो ने ‘अधिकार पत्र’ नाम दिया है.

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा, "मालेगांव में सिराज अहमद और मोईन खान नाम के शख्स ने मिलकर दो दर्जन बेनामी अकाउंट एक कॉपरेटिव बैंक में खोले, जिसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों में मौजूद ब्रांचों से इन बेनामी अकाउंट में पैसे भेजे गए.

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को चुनाव आयोग में राहुल गांधी के इस दावे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि भगवा पार्टी "संविधान को नष्ट करना चाहती है." पार्टी ने विपक्ष के नेता के खिलाफ बीएनएस की धारा 353 के तहत एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है.

सरायकेला में एक चुनावी सभा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि हेमंत ने चंपई सोरेन (Champai Soren) को अपमानित किया. इसका बदला झारखंड की जनता लेगी.

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के उस बयान पर भी टिप्पणी की जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा की फसल तैयार हो गई है, अब सिर्फ कीटनाशकों को मारने की जरूरत है. सांसद ने इस पर कहा कि तो वो कीटनाशक को मारते क्यों नहीं हैंं, हम उनको दवा भी दे देंगे.

भाजपा पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप मढ़ते हुए खड़गे ने कहा कि ये हमें हिन्दू-मुसलमान में बांटने का काम कर रहे हैं. 'बंटोगे तो कटोगे' बोलने वाले खुद ही लोगों को बांट और काट रहे हैं.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रण जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं. इस बीच यवतमाल जिले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का बैग चेक किया गया.

पीएम ने कहा कि एक समय था, जब पूरे देश में पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक कांग्रेस ही थी. जब तक सत्ता में कांग्रेस थी, तब तक देश में आरक्षण की बात करने की हिम्मत ही नहीं होती थी.


Pension Mission Shakti Digital