Bharat Express DD Free Dish

पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी और बसपा प्रत्याशी श्रीकला की चौपाल में धर्म और जाति का बंधन तोड़ते नजर आए लोग

श्रीकला सिंह ने कहा की इस बार भी बहन मायावती ने हम दम्पति पर भरोसा करते हुए 2009 के बाद 2024 में बसपा से टिकट दिया है।

धनंजय सिंह की पत्नी और बसपा प्रत्याशी श्रीकला की चौपाल

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी और बसपा प्रत्याशी श्रीकला सिंह ने शुक्रवार को बदलापुर विधासभा क्षेत्र के महराजगंज, कोल्हुआ कल्याणपुर में चौपाल लगायी। इस दौरान उन्होंने युवक-युवतियों के अलावा पुरुषों को मात्रृशक्ति नजर आयी। धर्म, जाति वर्ग के बन्धन तोड़कर दर्जनों मे जुटने वाले कुछ ही मिनट में सौकड़ों की संख्या में नजर आने लगे।

गर्मी में भी भीड़ में नहीं आई कमी

एक तरफ सूरज की तपिश तापमान की उचाई नाप रहा था तो दूसरी तरफ बसपा प्रत्याशी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह के वाहन जिस गांव व मोहल्ले में पहुच रहे थे वहॉ पल भर में ही सैकड़ों युवक युवतियों और पुरुष एवं महिलाओं की भीड़ एकत्र नजर आती दिखी। यह स्थिति देखकर यही एहसास हो रहा था कि इनका प्रभाव महिलाओं में अधिक है या युवतियो में। इनकी चौपाल की खासियत यह रही कि लोगों की मैजूदगी मे किसी भी तरह का कोई आशवासन नही देती दिखी वह केवल यही बोलती रही कि हम तो 24 घण्टे केवल आपके लिए तत्पर हैं।

समाज के लिए किए ये काम

बसपा प्रत्याशी श्रीकला सिंह ने कहा की हम पारदर्शिता के साथ काम करने में विश्वास रखते हैं। किसी गरीब के घर ब्याह से लेकर मरनी-जरनी के अलावा बड़ी बीमारियों के इलाज में भी जरा सी लापरवाही नहीं होने देते हैं। इसके लिए हमे प्रमाण देने की जरुरत नहीं है बल्कि हर विधानसभा के लोगों के लिए मेरे पति एवं पूर्व सांसद धनंजय सिंह लखनऊ से लेकर बी0एच0यू0 तक लोगों की व्यवस्था में लगे रहते हैं।

बहन मायावती ने किया भरोसा

श्रीकला सिंह ने कहा की इस बार भी बहन मायावती ने हम दम्पति पर भरोसा करते हुए 2009 के बाद 2024 में बसपा से टिकट दिया है। हम उनके भरोसे और उनकी गाइडलाइन को कायम रखते हुए दबे कुचलों को साथ लेकर हर वर्ग के साथ मिलकर ‘‘सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय’’ की विचारधारा को आगे बढ़ाने में लगे है इसमें लोग पूरे उत्साह से जुड़ते जा रहे हैं।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read