चुनाव

Nota Vote: नोटा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, चुनाव आयोग को नोटिस, देना होगा जवाब

नोटा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है. याचिका में उन क्षेत्रों में पुनर्मतदान की मांग की गई है, जहां नोटा पर सबसे ज्यादा वोट पड़े हैं.

संवाददाता के अनुसार, यह याचिका शिवखेड़ा ने दायर की थी. उनकी याचिका में उन क्षेत्रों में पुनर्मतदान की मांग की गई है, जहां नोटा पर सबसे ज्यादा वोट हैं. वरिष्ठ वकील गोपाल शंकर नारायण ने दलील दी कि सूरत में हमने देखा कि चूंकि कोई अन्य उम्मीदवार नहीं था, इसलिए सभी को केवल एक ही उम्मीदवार पर जाना पड़ा.

इस याचिका को स्वीकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हम नोटिस जारी करेंगे. यह चुनावी प्रक्रिया के बारे में भी है. अब देखा यह जाना है कि चुनाव आयोग इस पर क्या कहता है.

आज यानी कि शुक्रवार को कुछ और अहम मामलों पर भी सुनवाई की. देश में बैलेट पेपर से चुनाव कराने जैसी मांगें सुप्रीम कोर्ट में नहीं चलीं,इन मामलों से जुड़ी सभी याचिकाएं खारिज कर दी गईं. जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कहा कि हमने प्रोटोकॉल, तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की है. इसके बाद हमने एक मत से फैसला दिया है.

EVM-VVPAT पर्ची का मिलान भी नहीं

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में साफ कहा गया कि देश में चुनाव इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (EVM) से ही होंगे, बैलेट पेपर से नहीं. इसके अलावा EVM से VVPAT स्लिप की 100% क्रॉस-चेकिंग भी नहीं होगी. सुप्रीम कोर्ट के 2 निर्देश भी आए, जिनमें पहला यह है कि सिंबल लोडिंग प्रक्रिया के पूरा होने के बाद सिंबल लोडिंग यूनिट को सील कर दिया जाए. सील की गई सिंबल लोडिंग यूनिट को 45 दिन के लिए स्टोर किया जाए. और दूसरा निर्देश यह है कि चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद अगर दूसरे या तीसरे नंबर पर आए किसी कैंडिडेट को आपत्ति है तो वह 7 दिन के भीतर शिकायत करे. EVM के भीतर माइक्रोकंट्रोलर की मेमोरी की जांच इंजीनियर्स की टीम करेगी. इस शिकायत के बाद वेरिफिकेशन की प्रोसेस का खर्च कैंडिडेट ही उठाएगा. अगर जांच में पता चलता है कि EVM से छेड़छाड़ की गई है तो जो खर्च कैंडिडेट ने किया है, उसे री-फंड कर दिया जाएगा.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

13 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

13 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

25 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

33 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago