Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आखिर इन बड़ी कंपनियों के शेयर पर क्यों फिदा हैं राहुल गांधी? कमाई का जरिया सांसदी का वेतन और करोड़ों का निवेश!

लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन के साथ दाखिल किए गए शपथ-पत्र में कांग्रेस नेता राहुल ने कुल 20.39 करोड़ रुपये की संपत्ति का जिक्र किया है. इससे पहले 2019 में उन्होंने 15.88 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई थी.

Rahul Gandhi Nyay Yatra

राहुल गांधी

Rahul Gandhi’s Election Affidavit: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है. दूसरे चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवार नॉमिनेशन फाइल कर रहे हैं. कई बड़े चेहरे अपने-अपने क्षेत्र में अपना पर्चा दाखिल रहे हैं.  इसी क्रम में कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को केरल के वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया. वह 2019 का लोकसभा चुनाव इसी सीट से जीतकर सांसद बने थे. तो वहीं पर्चा दाखिल करते वक्त उन्होंने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी कमाई का जरिया सहित तमाम सम्पत्ति का जो खुलासा किया है, उसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेजी से हो रही है. बता दें कि 26 अप्रैल को दूसरे चरण के 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीटों पर वोटिंग होगी.

इन कंपनियों में निवेश किया पैसा

राहुल गांधी के चुनावी हलफनामे में उनके बारे में तमाम रोचक बातें पता चली हैं. हालांकि राहुल ने शपथ पत्र में कहा है कि उनके नाम पर कोई गाड़ी नहीं है लेकिन करोड़ो रुपए का निवेश उन्होंने तमाम कम्पनियों के शेयर में किए हैं. इस हलफनामे के मुताबिक राहुल गांधी ने शेयर मार्केट में 4.3 करोड़ रुपए का निवेश किया है. अपने शपथ पत्र में राहुल गांधी ने बताया है कि इस समय उनके पास 55 हजार रुपये नकद हैं तो वहीं उनके बैंक खातों में 26.25 लाख रुपये जमा हैं. तो वहीं राहुल गांधी ने म्यूचुअल फंड में 3 करोड़ से अधिक का निवेश किया है, जिसमें से ICICI प्रूडेंशियल Reg सेविंग जी, HDFC स्मॉल कैप REG-G,HDFC MCOP DP GR, PPFAS एफसीएफ डी ग्रोथ, ICICI EQ&DFF ग्रोथ में निवेश किया है. इसी के साथ ही राहुल गांधी के पास यंग इंडियन के 100 रुपये मूल्य के 1900 इक्विटी शेयर (कुल 1,90,000 रुपये) हैं राहुल के 25 कंपनियों में शेयर के रूप में 4.33 करोड़ रुपये जमा हैं. इसी के साथ ही सात म्युचुअल फंड्स में 3.81 करोड़ रुपये जमा हैं और उनके पास 15.21 लाख रुपये के गोल्ड बॉन्ड भी हैं. इसी के साथ ही राहुल ने कुल सम्पत्ति 20.4 करोड़ बताई है जिसमें से 9.24 करोड़ चल और 11.5 करोड़ अचल सम्पत्ति बताई है.

ये भी पढ़ें-फिर बढ़ा फीस का बोझ, कागज के 33% घटे दाम लेकिन नहीं सस्ती हुई किताबें, अभिभावकों का बिगड़ा बजट, स्कूल से लेकर स्टेशनरी वालों की बल्ले-बल्ले

जानें राहुल की कमाई कैसे होती है?

राहुल ने 1995 में कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से डेवलपमेंट स्टडीज में एम.फिल की डिग्री प्राप्त की थी. फिलहाल हलफनामे में राहुल गांधी ने सांसद के रूप में मिलने वाले वेतन को ही अपनी आमदनी का साधन बताया है. फिलहाल इस बार के शपथ पत्र में राहुल ने कुल 20.39 करोड़ रुपये की संपत्ति का जिक्र किया है तो वहीं 2019 में राहुल ने 15.88 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई थी और 2014 में उन्होंने कुल 9.40 करोड़ रुपये की संपत्ति के बारे में बताया था. इस तरह से बीते 10 साल में उनकी संपत्ति में करीब 11 करोड़ की बढ़ोत्तरी हुई है.

इन कम्पनियों के शेयर हैं राहुल के पास

Pidilite इंडस्ट्रीज के 1474 शेयर हैं, जिनकी कीमत ₹42.27 लाख है.
बजाज फाइनेंस के 551 शेयर हैं, जिसकी कीमत ₹35.89 लाख है.
नेस्ले इंडिया के 1370 शेयर हैं, जिसकी कीमत 35.67 लाख है.
टाइटन कम्पनी के 897 शेयर उनके पास है जिसकी कीमत 32.59 लाख है.
एशियन पेंट्स कंपनी के 1231 शेयर हैं जिसकी कीमत 35.29 लाख है.
ICICI बैंक के 2299 शेयर राहुल गांधी के पास हैं, जिसकी कीमत 24.83 लाख है.
हिंदुस्तान यूनिलिवर के 1161 शेयर उनके पास हैं, जिसकी कीमत 27.02 लाख है.
Garware टेक्नो फाइबर्स के 508 शेयर राहुल के पास हैं जिसकी कीमत 16.43 लाख है.
सुप्राजीत इंजीनियरिंग के 4068 शेयर उन्होंने खरीदें हैं, जिसकी कीमत 16.65 लाख है.
Divi’s लेबोरेटरी कंपनी के 567 शेयर उनके पास हैं, जिसकी कीमत 19.7 लाख है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital