Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Amethi Lok Sabha Election 2024: स्मृति ईरानी के तीन सवालों के चक्रव्यूह में घिरे राहुल गांधी, क्या कांग्रेस ढूंढ पाएगी काट?

अमेठी में 26 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. तीन मई नामांकन की अंतिम तिथि है और 20 मई को मतदान होगा. अभी तक कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी के नाम पर सस्पेंस बरकरार है.

Smriti Irani And Rahul Gandhi

स्मृति ईरानी और राहुल गांधी

Amethi Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर राजनीतिक दल लगातार सक्रिय हैं और प्रचार में जुटे हुए हैं. इसी बीच 19 अप्रैल को देश के 21 राज्यों की 102 सीटों पर पहले चरण का चुनाव भी हो चुका है. तो वहीं अब 26 अप्रैल को दूसरे चरण का चुनाव होगा. फिलहाल अभी तक यूपी की वीआईपी सीटों में से एक मानी जाने वाली अमेठी सीट पर कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी को लेकर सस्पेंस बरकरार है तो वहीं भाजपा की ओर से वर्तमान सांसद स्मृति ईरानी पूरी तरह से फार्म में हैं. एक बार फिर से भाजपा ने उनको यहां से मैदान में उतारा है. तो वहीं कभी गांधी परिवार की सीट माने जाने वाली अमेठी में अब सवाल है कि कांग्रेस यहां से किसे उतारेगी जो स्मृति को टक्कर दे सके.

फिलहाल तो ये सभी जानते हैं कि पिछले लोकसभा चुनाव (2019) में राहुल गांधी ने अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ा था लेकिन अमेठी में स्मृति ईरानी ने उनको हरा दिया था. हालांकि वायनाड से उनको जीत मिली थी. इस बीच अमेठी से उनका जुड़ाव करीब-करीब कट सा गया है. हालांकि 20 फरवरी को अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर राहुल गांधी यहां पहुंचे थे तो लोगों में उल्लास दिखाई दिया था लेकिन संसदीय चुनाव के बीच भाजपा सांसद स्मृति इरानी ने नए सिरे से उनके खिलाफ जाल फैलाना शुरू कर दिया है. हालांकि अमेठी में पांचवें चरण में चुनाव होगा और यहां के लिए 26 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. तीन मई नामांकन की अंतिम तिथि है और 20 मई को मतदान होगा.

ये भी पढ़ें-Ayodhya: PM मोदी ने मंच से कही ये बात तो बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी बोले- “हमने हमेशा…”

राहुल गांधी ने वायनाड से कर दिया है नामांकन

बता दें कि अभी तक अमेठी से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. तो वहीं राहुल गांधी के अमेठी से उतरने को लेकर लगातार संशय बना हुआ है. यहां से कभी प्रियंका गांधी तो कभी रॉबर्ट वाड़ा के नाम की चर्चा हो रही है. तो वहीं इन सबके बीच कांग्रेस कुछ भी बोलने से बच रही है. तो वहीं स्मृति ईरानी लगातार अपनी चुनावी सभा में राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी कर रही हैं. इससे लगातार अमेठी में राहुल गांधी का नाम गूंज रहा है. तो दूसरी ओर ईरानी के सवालों ने कुछ इस तरह से घेरा बनाया है कि अब ये सवाल खड़ा हो गया है कि अगर अमेठी से कांग्रेस राहुल गांधी को उतारती भी है तो क्या स्मृति के सवालों के चक्रव्यूह को तोड़ सकेगी?

स्मृति ने उठाए ये सवाल

अमेठी को लगातार अपना घर कहने का दावा करने वाले 15 सालों में यहां अपना घर तक नहीं बनवा सके. बता दें कि हाल ही में स्मृति ने अमेठी में अपने घर में गृहप्रवेश किया था और उन्होंने कहा था कि अब वह यहीं पर रहकर अमेठी वालों की सेवा करेंगी. किसी को दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा. स्मृति ने कहा, “26 अप्रैल के बाद राहुल गांधी फिर अमेठी आएंगे. अभी तक वायनाड को अपना परिवार कहने वाले राहुल अमेठी को फिर से अपना परिवार बताएंगे.” इसी के साथ ही स्मृति ने कहा कि अब अमेठी की पहचान लापता सांसद नहीं बल्कि दीदी के रूप में होती है, जो अपनों के बीच में रहती है. स्मृति ने ये भी कहा है कि लोगों को घर बदलते तो देखा है, लेकिन यहां तो राहुल परिवार ही बदल रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital