Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

इंडिया अलायंस के बाद MVA में दरार! उद्धव ठाकरे ने 16 प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को सत्ता में आने से रोकने के लिए विपक्ष ने इंडिया अलायंस बनाया था. अब इस गठबंधन में शामिल दल एक के बाद एक टूट रहे हैं.

uddhav thackeray

उद्धव ठाकरे (फोटो फाइल)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को सत्ता में आने से रोकने के लिए विपक्ष ने इंडिया अलायंस बनाया था. अब इस गठबंधन में शामिल दल एक के बाद एक टूट रहे हैं. जिसमें ममत बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, नीतीश कुमार और अब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने भी किनारा कर लिया है. उद्धव ठाकरे ने बुधवार (27 मार्च) को 16 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी.

16 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी

शिवसेना (UBT) की ओर से जारी की गई लिस्ट में सांगली और मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट भी शामिल है. वहीं मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट से अनिल देसाई को शिवसेना (यूबीटी) ने टिकट दिया है, हालांकि इस सीट से कांग्रेस वर्षा गायकवाड को चुनाव लड़ाना चाहती थी.

MVA में पड़ सकती है दरार

बता दें कि बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर पहले से ही नाराज चल रहे हैं. उन्होंने बीते दिनों घोषणा की थी कि अब उनका गठबंधन उद्धव ठाकरे की शिवसेना के साथ नहीं है. उद्धव ठाकरे के प्रत्याशियों के ऐलान से अब महाविकास अघाड़ी (MVA) में भी दरार पड़ सकती है. संजय राउत ने कहा है कि उनकी पार्टी 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें से 17 सीटों पर उम्मीदवारों को उतार दिया गया है.

यह भी पढ़ें- सीएम ममता बनर्जी पर टिप्पणी कर फंसे दिलीप घोष, BJP ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

अमोल कीर्तिकर की बढ़ीं मुश्किलें

उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब खिचड़ी घोटाला मामले में फंसे अमोल कीर्तिकर की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ईडी ने बुधवार को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. अमोल कीर्तिकर को शिवसेना (UBT) ने मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital