Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

केरल में सत्ता की नई शुरुआत: वीडी सतीशन बने मुख्यमंत्री, 20 मंत्रियों ने ली शपथ

VD Satheesan oath: केरल में वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और नई सरकार का गठन किया. उनके साथ 20 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. जानें कौन-कौन बने मंत्री और क्या है नई सरकार की रणनीति?

VD Satheesan oath: केरल में आज से सत्ता का नया अध्याय शुरू हो गया है. सुबह 10 बजे तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित समारोह में वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 20 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ लेकर नई सरकार का गठन किया. इस मौके पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

मंत्रियों की सूची हुई तय

रविवार को वीडी सतीशन ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं के नामों की घोषणा की थी. उन्होंने बताया कि गठबंधन के नेताओं से चर्चा के बाद सूची को अंतिम रूप दिया गया है. इसमें सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन और सनी जोसेफ को भी मंत्री पद दिया गया है.

आईयूएमएल को पांच मंत्रालय

आईयूएमएल प्रमुख पनाक्कड़ सादिक अली शिहाब थंगल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नई सरकार में उनकी पार्टी के पांच नेताओं को मंत्री पद दिया गया है. इनमें पीके कुन्हालीकुट्टी, एन शम्सुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर शामिल हैं.

विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तय

यूडीएफ गठबंधन ने वरिष्ठ विधायक थिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा अध्यक्ष और शनिमोल उस्मान को उपाध्यक्ष नामित किया है.

योग्य नेताओं को नहीं मिली जगह

वीडी सतीशन ने कहा कि कांग्रेस को 63 सीटें मिलने के बावजूद कई योग्य नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी. उन्होंने इसे पार्टी की बड़ी जीत बताया और कहा कि सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखकर निर्णय लिए गए हैं.

ये भी पढ़ें-बेदाग छवि और आक्रामक अंदाज, वीडी सतीशन की राजनीतिक यात्रा

विभागों का बंटवारा लगभग पूरा

सतीशन ने बताया कि गठबंधन सहयोगियों के बीच विभागों के आवंटन पर चर्चा लगभग पूरी हो चुकी है. कुछ मामूली मामलों पर विचार बाकी है. अंतिम सूची राज्यपाल को भेजी जाएगी और अनुमोदन के बाद राजपत्र में अधिसूचना जारी की जाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital