Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

छठे चरण में लोकसभा की 58 सीटों पर मतदान आज, 11 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे 889 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला

छठे चरण के चुनावी मैदान में कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी शामिल हैं.

Elections 2024

चुनाव आयोग की टीम (फोटो: IANS)

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीट सहित छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट पर शनिवार को मतदान होगा. इस चरण में 889 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला 11 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे. चुनाव आयोग ने सुचारू और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी इंतजाम किए हैं. लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की आठ सीटें, हरियाणा की सभी 10 सीटें , जम्मू-कश्मीर की एक सीट, झारखंड की चार, दिल्ली की सभी सात सीटें, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की आठ सीटें शामिल हैं.

58 सीट पर कुल 889 उम्मीदवार मैदान में

58 सीट पर कुल 889 उम्मीदवार मैदान में हैं. ओडिशा की 42 विधानसभा सीटों पर भी छठे चरण में मतदान हो रहा है. राज्य में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ-साथ हो रहे हैं. इस चरण में दिल्ली और हरियाणा की सभी संसदीय सीटों पर मतदान होगा. चुनाव मैदान में प्रमुख उम्मीदवारों में दो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और महबूबा मुफ्ती शामिल हैं.

मेनका गांधी, ​​’निरहुआ’ से लेकर इनकी प्रतिष्ठा दांव पर

चुनावी मैदान में कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी शामिल हैं. बांसुरी स्वराज, सोमनाथ भारती, मनोज तिवारी, कन्हैया कुमार, दिनेश लाल यादव उर्फ ​​’निरहुआ’, धर्मेंद्र यादव, अभिजीत गंगोपाध्याय, अग्निमित्रा पॉल, नवीन जिंदल, राज बब्बर, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा और अपराजिता सारंगिया अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में से हैं.

कैसा रहेगा मौसम

जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर भी शनिवार को मतदान होगा. निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चुनाव वाले निर्वाचन क्षेत्रों में चक्रवात का ‘‘कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं’’ होने का अनुमान जताया है. बयान में हालांकि इस संबंध में कोई विवरण नहीं दिया गया है.

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में है  ये है प्रमुख उम्मीदवार

छठे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में संबलपुर (ओडिशा) से धर्मेंद्र प्रधान (भाजपा), उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी (भाजपा) व कन्हैया कुमार (कांग्रेस), सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) से मेनका गांधी (भाजपा), अनंतनाग-राजौरी (जम्मू और कश्मीर) से महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), तमलुक (पश्चिम बंगाल) से अभिजीत गंगोपाध्याय (भाजपा), करनाल से मनोहर लाल खट्टर, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल और गुरुग्राम सीट से राव इंद्रजीत सिंह शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: PM Modi In Himachal: हिमाचल के खूबसूरत नजारों को कैमरे में कैद करते दिखे PM मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखी यह खास बात

जानें 6वें चरण में कितने पुरुष और महिला मतदाता 

इस चरण में 11.13 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं. इनमें 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिलाएं और 5,120 ‘तृतीय लिंगी’ मतदाता शामिल हैं. शेष 57 सीट के लिए अंतिम चरण का मतदान एक जून को होगा और मतगणना चार जून को होगी. अब तक 25 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 428 सीट पर मतदान पूरा हो चुका है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital