Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पंजाब की 13 लोकसभा तो TMC के पारंपरिक गढ़ दक्षिण बंगाल में वोटिंग आज, संदेशखाली पर देश भर की निगाहें

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में अल्पसंख्यक बहुल बशीरहाट लोकसभा सीट और विशेष तौर पर संदेशखालि खंड में होने वाली चुनावी जंग पर पूरे देश की निगाह है.

Lok Sabha election 2024

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

तृणमूल कांग्रेस का पारंपरिक गढ़ माने जाने वाले दक्षिण बंगाल में आज शनिवार को मतदान होने जा रहा है. लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में पश्चिम बंगाल की दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर सीट पर मतदान होगा. इन सभी सीट पर 2019 लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की थी.

डायमंड हार्ब से अभिषेक बनर्जी 

तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर से चुनाव लड़ रहे हैं. पार्टी इस सीट को ‘आदर्श निर्वाचन क्षेत्र’ के रूप में प्रस्तुत करती है जबकि विपक्ष इसे ‘हिंसा की प्रयोगशाला’ के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास करता है. दो बार के सांसद अभिषेक बनर्जी का मुकाबला मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रतिकुर रहमान और भाजपा के अभिजीत दास से है.

संदेशखाली पर देश भर की निगाहें

अल्पसंख्यक बहुल बशीरहाट लोकसभा सीट और विशेष तौर पर संदेशखालि खंड में होने वाली चुनावी जंग पर पूरे देश की निगाह है. यहां स्थानीय तृणमूल नेताओं द्वारा महिलाओं पर अत्याचार और भूमि हड़पने के आरोपों के कारण सियासत काफी गर्मा गयी थी. भाजपा ने इन मुद्दों पर मुखर होकर प्रदर्शन करने वाली स्थानीय महिला रेखा पात्रा को तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता हाजी नुरुल इस्लाम के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं माकपा ने पूर्व विधायक निरपदा सरदार को चुनाव मैदान में उतारा है, जिससे इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है.

इसे भी पढ़ें: ‘भारत एक्सप्रेस’ पर देखिए TV इतिहास का सबसे बड़ा सैंपल साइज वाला EXIT POLL

पंजाब में बीजेपी अकेले मैदान में

पंजाब में 13 लोकसभा सीट और चंडीगढ़ की एकमात्र सीट के लिए भी आज मतदान होगा, जिसमें ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं तथा शिरोमणि अकाली दल (शिअद) तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी चुनाव मैदान में अकेले उतरी हैं. भाजपा और शिअद 1996 के बाद राज्य में पहली बार अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. उधर, ‘इंडिया’ गठबंधन के दो दलों (कांग्रेस और आप) ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital