पैदल चलने से हो रहा है घुटनों में दर्द? जानिए वॉकिंग का सही तरीका
पश्चिम बंगाल में साधु से मुखातिब पीएम मोदी.
PM Modi Viral Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में रैलियां करने पहुंचे तो वहां बर्धमान में एक जनसभा के दौरान उन्हें भगवा चोले में एक साधु रुद्राक्ष की माला लहराते नजर आया. भीड़ के बीच खड़े उस साधु को देखकर पीएम मोदी ने प्रणाम किया. उसके बाद उसकी माला को अपने पास मंगवाया. साधु ने उन्हें अपना आर्शीवाद भी दिया.
यहां वीडियो में आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साधु से बात करते देख सकते हैं. तब मोदी बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र में थे. उनकी नजर रैली में आए उस साधु पर पड़ी, जो हाथ में रुद्राक्ष की माला पकड़े हुए थे. प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें न सिर्फ मंच से पुकारा, बल्कि उन्हें आराम करने के लिए भी कहा.
प्रधानमंत्री मोदी ने साधु से कहा, “महात्मा जी आप प्रसाद लेकर आए हैं…? कैमरामैन जी इनके पास जाइए. इनसे प्रसाद लीजिए.” उसके बाद उन्होंने कहा— “महात्मा जी मुझे आपकी माला मिल जाएगी. आप कब से हाथ ऊपर करके खड़े हैं..थक जाएंगे. आपकी इस दीर्घ आयु में आपका आर्शीवाद मिलना हमारा सौभाग्य है. मैं आपको प्रणाम करता हूं.”
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी बंगाल में बर्द्धमान-दुर्गापुर के अलावा कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र में भी पहुंचे. जहां आज उन्हें देखने अपार जनसमूह उमड़ा. आमजन को संबोधित करते हुए उन्होंने मतुआ समुदाय को साधने के अपने प्रयास के तहत पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भाइयो बहनों…कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों वाला ‘इंडिया’ गठबंधन की केवल एक नीति है और वह है तुष्टीकरण की नीति.”
यह भी पढ़िए: बंगाल के कृष्णानगर में पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो देखने उमड़ा अपार जन-समूह, सामने आया VIDEO
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…