Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

विदेश में इस जगह पर होने वाली है आमिर खान के बेटे जुनैद की फिल्म की शूटिंग, पहली बार पर्दे पर नजर आएगी ये लोकेशन

Aamir Khan Son Junaid Khan Movie Shooting: आमिर खान के बेटे जुनैद की शूट होने वाली फिल्म जापान में के अनोखे लैंडस्केप को दर्शाती है…

Aamir Khan Son Junaid Khan Movie Shooting

Aamir Khan Son Junaid Khan Movie Shooting

Aamir Khan Son Junaid Khan Movie Shooting: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान की दूसरी फिल्म की शूटिंग के लिए जापान जाने वाले हैं. हालांकि अभी तक इस फिल्म का टाइटल डिसाइड नहीं किया गया है. सूत्रों के अनुसार, मुंबई में एक शूट शेड्यूल पूरा करने के बाद प्रोडक्शन यूनिट अगले शेड्यूल की शूटिंग के लिए जापान चली गई है. वहीं बता दें शूट होने वाली फिल्म जापान में साप्पोरो शहर के अनोखे लैंडस्केप को दर्शाती है. साथ ही आपको ये भी बता दें कि अब तक इस जगह को स्क्रीन पर नहीं दिखाया गया है.

बेटे कि फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं आमिर खान (Aamir Khan Son Junaid Khan Movie Shooting)

इस जगह को होक्काइडो का सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक केंद्र माना जाता है. एक सूत्र ने बताया कि, ‘आमिर खान मुंबई में हैं. एक्टर पूरी टीम से हर चीज की जानकारी ले रहे हैं, जैसे कि फिल्म पर सब कैसे आगे बढ़ रहा है. सूत्र ने बताया कि आमिर इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं. यही देखने के लिए एक्टर जापान की एक तत्काल यात्रा की भी योजना बना रहे हैं, जिससे वो देख सके कि सब केसा चल रहा है.’

यह भी पढ़ें : Isha Malvia ने Bigg Boss 17 को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- बाथरूम में लगाए गए थे माइक

आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा किया जा फिल्म का निर्माण (Aamir Khan Son Junaid Khan Movie Shooting)

मालूम हो कि जुनैद की फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा किया जा रहा है. इसी बीच, जुनैद, जिन्होंने सात साल से ज्यादा समय तक थिएटर में काम किया है. वह ‘महाराज’ के साथ अपनी हिंदी फिल्म की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं . ‘महाराज’ सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित एक ऐतिहासिक महाकाव्य है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism