Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आमिर खान बनेंगे ससुर, बेटी की शादी का कार्ड वायरल, जानें कब है शादी?

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान हमेशा चर्चा में रहते हैं. आमिर खान की सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. हालांकि, आमिर खान पिछले कुछ दिनों से फिल्मों से दूर हैं.

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान हमेशा चर्चा में रहते हैं. इस बार आमिर अपनी फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि अपनी बेटी की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. आमिर खान की बेटी इरा खान जल्द ही शादी करने वाली हैं. इरा खान नुपुर शिखरे से शादी कर रही हैं. इरा खान और नुपुर पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. कई बार ये सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ खास तस्वीरें शेयर करते नजर आते हैं. इसमें यह भी देखा जा सकता है कि आमिर खान के घर पर शादी की तैयारियां हो रही है.

इस दिन शादी करने वाली है आमिर की बेटी

हाल ही में आमिर खान की बेटी की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऐसी अफवाह थी कि इरा खान और नुपुर 3 जनवरी 2024 को शादी करेंगे. अभी वायरल हुए शादी के कार्ड से साफ है कि शादी 3 जनवरी 2024 को नहीं बल्कि 13 जनवरी 2024 को है. आमिर खान की बेटी की शादी का कार्ड वायरल होता नजर आ रहा है. हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह शादी कहां होगी. कुछ दिनों पहले मुंबई में आमिर खान की लाडली का इंगेजमेंट रखा गया था. बता दें कि इस मौके पर बेहद करीबी लोग ही मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- Dunki Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही शाहरुख खान की डंकी ने की धमाकेदार ओपनिंग, रिकॉर्ड जानकर रह जाएंगे हैरान

इरा की शादी का कार्ड वायरल

इन दिनों इरा के शादी का कार्ड काफी जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें आप देख सकते है कि उनकी शादी का डेट लिखा हुआ है. इस वायरल वेडिंग फ़्लायर में मेहमानों से उपहार न लाने के लिए कहा गया है. इरा खान हमेशा खबरों में रहती हैं. कुछ दिनों पहले दिए एक इंटरव्यू में इरा खान ने साफ किया था कि उन्हें फिलहाल कोई विचार नहीं है कि उन्हें बॉलीवुड में काम करना चाहिए. कुछ दिनों पहले इरा खान को नुपुर शिखरे के साथ राजस्थान में मस्ती करते हुए देखा गया था. सोशल मीडिया पर भी इरा खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है. इरा खान हमेशा अपने फैन्स के लिए खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं. फैंस इरा खान की शादी का इंतजार कर रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital