मनोरंजन

Aamrapali Dubey Birthday: आम्रपाली दुबे के बर्थडे पर रोमांटिक हुए ‘निरहुआ’, वीडियो शेयर कर भोजपुरी एक्ट्रेस को बताया सपनों की रानी

Aamrapali Dubey Birthday: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. 11 जनवरी को आम्रपाली दुबे बड़ी धूमधाम से अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करती आई हैं. इनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए इनके चाहने वालों से लेकर इनके को-स्टार ने सोशल मीडिया पर इनकी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं. यूं तो आम्रपाली दुबे को हर दूसरे सितारे ने सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है, लेकिन लोगों को जिस पोस्ट का इंतजार था वह पोस्ट अब सामने आ चुकी है. यह पोस्ट है भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार निरहुआ की. यह बात आप सभी जानते हैं कि निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी खूब जमती है. ऐसे में अम्रपाली दुबे को सपनों की रानी बताते हुए निरहुआ ने उन्हें उनके जन्मदिन पर स्पेशल फील कराया है.

शादीशुदा होने के बावजूद निरहुआ का नाम सालों से आम्रपाली दुबे से जुड़ता रहा है. आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने अपने करियर में एक दूसरे के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को स्पेशल फील करवाने के लिए उनके साथ अपनी कई रोमांटिक तस्वीरों की एक वीडियो बनाकर शेयर की है. निरहुआ ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है कि – हैप्पी बर्थडे सपनो की रानी आम्रपाली दुबे गॉड ब्लेस यू

ये भी पढ़ें-Bigg Boss 16: बचपन में साजिद को ‘फ्राइंग पैन’ से मारती थीं फराह खान, इंटरव्यू में भाई ने बताए बहन के कई दिलचस्प किस्से

आम्रपाली दुबे ने जैसे ही यह बर्थडे पोस्ट देखी उन्होंने अपना प्यार भरा रिएक्शन भी शेयर कर डाला. निरहुआ की इस बर्थडे पोस्ट पर आम्रपाली ने कमेंट करते हुए लिखा कि – रुलाने का नहीं ना… आम्रपाली दुबे और निरहुआ की यही केमिस्ट्री हमेशा से ही दर्शकों के दिलों पर राज करती नजर आई है. कुछ ही मिनटों में निरहुआ की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई है. फैंस देखना चाहते थे कि निरहुआ आम्रपाली दुबे को किस अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं देती हैं. ऐसे में मानना पड़ेगा निरहुआ का यह अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया है. निरहुआ ने इस वीडियो में जुबिन नौटियाल का गाना ‘मैं जिस दिन तुझे भुला दूं’ बैकग्राउंड में बजाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

21 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago