Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Adipurush में ‘रावण’ बने सैफ के लुक का उड़ा खूब मजाक, ‘…जलेगी तेरे बाप की’ डायलॉग को यूजर्स ने बताया छपरी टाइप

Adipurush: बता दें कि आदिपुरुष की ओपनिंग बहुत जबरदस्त रही है. ये भारत में बनी सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है जिसे बनाने में 550 से 700 करोड़ तक लगे हैं.

adipurush

आदिपुरुष (फोटो- सोशल मीडिया)

Adipurush: एक्टर प्रभास और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग हुई थी जिसके बाद थिएटर में बड़ी संख्या में लोग मूवी देखने पहुंच रहे हैं. वहीं रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी मूवी एक बार फिर दर्शकों के निशाने पर आ गई है. दरअसल, फिल्म में रावण के लुक, मेघनाद के लुक से लेकर डायलॉग्स तक को लेकर बवाल मच रहा है और सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कॉमेंट्स कर अपनी भड़ास निकालते दिखाई दे रहे हैं. वहीं वीएफएक्स को लेकर भी दर्शकों में नाराजगी दिखाई दे रही है.

सैफ अली खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनके 10 सिर हैं. ये तस्वीर शेयर यूजर लिख रहे हैं, “ये कैसा रावण है?” एक यूजर ने लिखा, “सस्ता वीएफएक्स”, इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये कैसा मजाक है? काला कपड़ा पहनाकर विलेन बनाना जरूरी था क्या? भला ऐसा रावण कैसे दिखे सकते हो?” इसी तरह मेकर्स पर कई यूजर्स ने अपना गुस्सा निकाला है.

रावण के लुक और वीएफएक्स पर फूटा यूजर्स का गुस्सा

एक यूजर ने लिखा, “थर्ड ग्रेड वीएफएक्स, रावण के रोल के लिए सैफ सही नहीं थे.” इसी तरह एक अन्य यूजर ने इस पर कॉमेंट करते हुए कहा, “स्टाइलिश रावण”. ऐसे अनगिनत कॉमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और यूजर्स ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स को कोसते नजर आ रहे हैं. रावण की तरह ही मेघनाद के लुक को लेकर भी दर्शकों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है.

ये भी पढ़ें: Adipurush release: पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है ‘आदिपुरुष’, एडवांस बुकिंग के नंबर देख छूट जाएंगे पसीने

डायलॉग पर भड़के यूजर्स

वहीं फिल्म में ‘हनुमान’ के किरदार के एक डायलॉग को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. लंका दहन के सीन में हनुमान जी की पूंछ में आग लगाने के बाद रावण का पुत्र बोलता है- जली न! इस पर ‘हनुमान’ कहते हैं- कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, आग भी तेरे बाप की, तो जलेगी भी तेरे बाप की.” इसे शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, “क्या इस तरह के छपरी डायलॉग्स पर मेकर्स को गर्व महसूस हो रहा है और वे चाहते हैं कि बच्चे इसे देखें?”


बता दें कि आदिपुरुष की ओपनिंग बहुत जबरदस्त रही है. ये भारत में बनी सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है जिसे बनाने में 550 से 700 करोड़ तक लगे हैं. इस फिल्म का टीजर आने रिलीज होने के बाद ही बवाल शुरू हो गया था. कई हिंदू संगठनों ने इसे हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ बताया था.एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आदिपुरुष के टीजर में हनुमान जी के पहनावे में चमड़े का वस्त्र देखकर नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने राम, रावण और हनुमान का लुक और पहनावे को बेहद गलत बताया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital