Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम की हालिया शानदार जीत ने देशभर में खुशी की लहर दौड़ा दी है. एशिया कप 2025 में पाकिस्तान पर पांच विकेट से जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने फैंस के दिलों में उत्साह भर दिया. इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है. आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी टीम इंडिया को इस शानदार जीत की बधाई दे रहे हैं.
बिग बी का एक्स पोस्ट
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भारत की जीत को लेकर पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, “T 5516(i)- जीत गये. बहुत अच्छा खेला अभिषेक बच्चन… उधर जबान लड़खड़ाई और इधर, बिना बैटिंग बॉलिंग फील्डिंग किए, लड़खड़ा दिया दुश्मन को. बोलती बंद. जय हिन्द! जय भारत! जय मां दुर्गा.”
T 5516(i) – जीत गये !! 🇮🇳🇮🇳 .. well played ‘Abhishek Bachchan’ .. उधर ज़बान लड़खड़ाई, और इधर, बिना batting bowling fielding किए, लड़खड़ा दिया दुश्मन को !!
बोलती बंद !!
🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣
जय हिन्द ! जय भारत ! जय माँ दुर्गा !!!!— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) September 28, 2025
अनुपम खेर ने टीम इंडिया की जीत का मनाया जश्न
अनुपम खेर ने भारत की जीत पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में वह भारत की जीत पर बेहद खुश नजर आए. इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, “भारत माता की जय!” उनके उत्साह ने यह दिखा दिया कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि देशभक्ति और खुशी का एक बड़ा जरिया है.
View this post on Instagram
प्रीति जिंटा ने की खिलाड़ियों की तारीफ
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने लिखा, वाह क्या खेल था. एशिया कप जीतने के लिए टीम इंडिया को बधाई. इस रोमांचक जीत के लिए तिलक, शिवम और कुलदीप को धन्यवाद दूंगी. रितेश देशमुख ने भी तिलक की शानदार पारी को जीत का क्रेडिट देते हुए कहा माते पर तिलक और जय हिंद भारत माता की जय. हम जीत गए.
Wow !!! What a game. CONGRATULATIONS to Team India 🇮🇳 for winning the Asia Cup ! Thank you Tilak, Shivam & Kuldeep for this thrilling victory ❤️ Ting ! #indvspak2025
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) September 28, 2025
Tilak on the forehead !!!
Jai Hind 🇮🇳— Riteish Deshmukh (@Riteishd) September 28, 2025
विवेक ओबरोय ने दी बधाई
विवेक ओबरोय जीत का जश्न मनाते हुए लिखते हैं, सामने कोई भी हो. भारत तिलक लगाकर ही घर लौटता है. ऐसा मैच हमें याद दिलाता है कि भारत बलवान क्यों है. सबसे ज्यादा बधाई के हकदार कुलदीप यादव हैं जिन्होंने 4 विकेट चटका के गेम पलट दिया. तिलक आपने क्या शानदार 50 रन बनाए.
Saamne koi bhi ho, Bhaarat TILAK lagaakar hi ghar bhejega. 🇮🇳
A match like this reminds us WHY 🇮🇳💪!!!Huge shoutout to @imkuldeep18 for the 4 wickets that flipped this game on its head 🙌🏽 and @tilakV9 what a 50! Absolute beauty guys. Proud to be #AsiaCup #Champions! 🇮🇳… pic.twitter.com/THVMJNmkQ3
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) September 28, 2025
अनिल कपूर ने लिखा भारत जिंदाबाद
अनिल कपूर ने लिखा, भारत जिंदाबाद’. वहीं, अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, भारत माता की जय! क्या बात है. वाकई में क्या जबरदस्त गेम था. मुझे अपने भारत और क्रिकेट टीम पर गर्व है.
India Zindabad 🇮🇳 https://t.co/XLZDaknOGe
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) September 28, 2025
भारतीय टीम ने नहीं ली ट्रॉफी
भारत ने नौवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है. जीत के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. इस वजह से मेडल सेरेमनी शुरू होने में एक घंटे की देरी हुई. नकवी के दबाव में भारतीय टीम को किसी अन्य ऑफिशियल से भी ट्रॉफी नहीं लेने दिया गया. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने बिना ट्रॉफी के ही सेलिब्रेट किया. इस बीच, नकवी ने ट्रॉफी ग्राउंड से बाहर भिजवा दी.
Also Follow Bharat Express on X
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की जीत के बाद Elvish Yadav ने Rinku Singh को वीडियो कॉल पर दी बधाई, वायरल हुआ मजेदार वीडियो
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



