Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Avatar2: Box Office पर अवतार 2 का जलवा कायम, ‘सर्कस’ को नहीं मिल रहे दर्शक

Box Office Report: ‘अवतारः द वे ऑफ वॉटर’ जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, तो ‘दृश्यम 2’ अभी भी टिकी हुई है. वहीं, ‘सर्कस’ का हाल बेहाल है. 

Box Office Report

अवातर, वेड, सर्कस (फोटो)

Box Office Report:  2023 की शुरुआत के साथ- साथ दर्शकों को सिनेमाघरों में नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार था. लेकिन पहले हफ्ते में ही कोई भी नई बड़ी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दी. ऐसे में बीते हफ्तों रिलीज हुई फिल्में ही थिएटर में लगी रहीं. इन फिल्मों में ‘अवतारः द वे ऑफ वॉटर’ जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, तो ‘दृश्यम 2’ अभी भी टिकी हुई है. वहीं, ‘सर्कस’ का हाल ओपनिंग डे से ही बेहाल है.

अवतार: द वे ऑफ वॉटर

जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. विदेश के साथ ही भारत में भी फिल्म बढ़िया कमाई कर रही है. रविवार को आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 24वें दिन 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. ऐसे में फिल्म का अब तक का कलेक्शन 371.50 करोड़ रुपये हो गया है.

दृश्यम 2

अजय देवगन स्टारर यह फिल्म ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म की रिलीज का सातवां हफ्ता चल रहा है और यह अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है. वहीं, रविवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई है. 52वें दिन दृश्यम 2 ने 75 लाख रुपये का कारोबार किया है. ऐसे में फिल्म की कमाई अब 238.46 करोड़ रुपये हो गई है.

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी  फिल्म ‘सर्कस’

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीस, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा सहित कई सितारे नजर आए हैं. लेकिन मल्टीस्टारर होने के बाद भी फिल्म बढ़िया कलेक्शन नहीं कर पा रही है. ओपनिंग डे पर ही धीमी शुरुआत करने वाली ‘सर्कस’ को फैंस ने सिरे से नकार दिया है. वहीं, शुरुआती आंकड़ों के अनुसार यह अब तक करीब 37 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss: तनाज ने प्रियंका, अर्चना को लगाई फटकार और शिव ठाकरे को कहा बुद्धिमान खिलाड़ी

मराठी फिल्म वेड

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की मराठी फिल्म ‘वेड’ को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है. इस फिल्म से रितेश ने डायरेक्टर के तौर पर अपना डेब्यू किया है. फिल्म की कमाई में रविवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. शनिवार को फिल्म ने 4.53 करोड़ रुपये कमाए, तो रविवार को यह 6 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही. ऐसे में फिल्म की कुल कमाई 33.52 करोड़ हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital